Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ओएनजीसी ने लगाया निःशुल्क कैंप, 252 मरीजों की हुई आंखों की जांच
    झारखंड

    ओएनजीसी ने लगाया निःशुल्क कैंप, 252 मरीजों की हुई आंखों की जांच

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : साड़म पश्चिमी पंचायत भवन प्रांगण में गुरुवार को ओएनजीसी के सौजन्य से अनुग्रह नारायण स्वयं सेवी संस्था, दिल्ली व अग्रवाल लेजर एवं इम्प्लांट सेंटर बोकारो के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. गोमिया के विधायक डॉ लम्बोदर महतो व स्थानीय मुखिया शोभा देवी ने विधिवत रूप से शिविर का उद्घाटन किया. इस दौरान संस्था के संजय ओटवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

    इस अवसर पर विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है,और मनुष्य जीवन में नेत्रों का विशेष महत्व रहता है और यदि नेत्र ही ठीक न हो तो व्यक्ति के लिए अनेक विकट परिस्थितियां खड़ी हो जाती हैं, इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर इनकी जांच करवाते रहना चाहिए. उन्होंने इस तरह के शिविर लगाने के लिए संस्था के लोगो को धन्यवाद दिया. वहीं उन्होंने शिविर में ओएनजीसी के अधिकारियों के नदारद रहने पर कड़े शब्दों में निंदा भी की.

    मुखिया शोभा देवी ने कहा कि दिन प्रतिदिन नेत्रों से संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं, लेकिन लोग अपने कामकाज में इस प्रकार डुबे हुए हैं कि इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं देते है. जिससे नेत्र रोग बढ़ती जा रही हैं और लोग अंधेपन का शिकार बन जाते हैं. यदि समय पर उपचार किया जाए तो निश्चित रूप से इससे बचा जा सकता है.

    इस शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ आलोक अग्रवाल एवं उनके टीम के द्वारा 252 लोगों के आंखों का जांच किया गया, जिसमें से 65 लोगों के आंखों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिन्हें ऑपरेशन हेतु शुक्रवार को बोकारो स्थित अग्रवाल लेजर एवं इम्प्लांट सेंटर ले जाया जाएगा. वहीं कई लोगो को निशुल्क दवाएं एवं चश्मे भी वितरित किये गये.

    मौके पर पंसस चांदनी देवी,विष्णुलाल सिंह, पूर्व मुखिया घनश्याम राम,जयप्रकाश तिवारी, मोहन नायक, सुधीर ठाकुर, विकास जैन, सोहित प्रसाद, मिथुन चंद्रवंशी, अटल हलधर, रामदास राम, परिमल डे, सुरेश यादव, संजय ठाकुर आदि उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: डीएम ने नए समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने चिपकाया फरार नक्सलियों के घर इश्तेहार, सरेन्डर करें वरना होगी घर की कुर्की
    Next Article श्रम विभाग की पहल से मेंडेज कर्मियों को मिला 6 महीने का बकाया

    Related Posts

    झारखंड

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025
    झारखंड

    SP ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, बोले- जांच में देरी कतई बर्दास्त नहीं

    August 2, 2025
    Latest Posts

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    SP ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, बोले- जांच में देरी कतई बर्दास्त नहीं

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.