Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पातालकोट एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
    जोहार ब्रेकिंग

    पातालकोट एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2023Updated:October 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आगरा: बुधवार को मथुरा से झांसी की तरफ आ रही पातालकोट एक्सप्रेस के दो जनरल बोगी में भांडई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के बाद आग लग गई. जिसके बाद ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल उतारा गया. वहीं रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. ट्रेन की बोगियों में आग लगने के कारण अन्य ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है. बता दें की मथुरा से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस दोपहर में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची थी यहां से ट्रेन झांसी के लिए रवाना हुई थी. जैसे ही ट्रेन कैंट से आठ किलोमीटर दूर भांडई रेलवे स्टेशन पहुंची वैसे ही ट्रेन की जनरल बोगी में तेज धमाका हुआ और इसके बाद धुंआ और आग की लपटें निकलने लगी. बोगी में धुंआ और आग से यात्रियों का दम घुटने लगा. आग लगने के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ और चीख-पुकार मच गई.

    यात्र‍ियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

    आग लगने के बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोका और तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी. ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं रेलवे और पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. फिर फायर ब्रिग्रेड को बुलाया गया और आग को काबू कर लिया गया. फिलहाल रेलवे आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

    ये भी पढ़ें: जमशेदपुर: 150 लोगों का जत्था हुआ हुजूर साहिब गुरुद्वारा नांदेड़ के लिए रवाना

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आग आगरा आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झांसी ट्रेन ट्रेन एक्सीडेंट डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पठानकोट एक्स्प्रेस मथुरा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: 150 लोगों का जत्था हुआ हुजूर साहिब गुरुद्वारा नांदेड़ के लिए रवाना
    Next Article साहेबगंज मे शांतिपूर्वक निकाला गया विसर्जन जुलूस, नम आंखों से मां को दी गई विदाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.