Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सिटी बसों में अब ऑनलाइन कटेगा टिकट, एप से मिलेगा बस का रनिंग स्टेटस
    झारखंड

    सिटी बसों में अब ऑनलाइन कटेगा टिकट, एप से मिलेगा बस का रनिंग स्टेटस

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2023Updated:October 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : राजधानी रांची में अब मेट्रो सिटी की तर्ज पर सिटी बसें चलाने की तैयारी है. शहर की सभी रूट्स पर 244 सिटी बसें दौड़ती नजर आएगी. ऐसे में लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम एप लॉन्च करने की तैयारी में है. जिससे लोग सिटी बसों का अलग-अलग रूट पर रनिंग स्टेटस देख सकेंगे. वहीं ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा भी मिलेगी. इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने में लोगों का इंटरेस्ट बढ़ेगा. वहीं सड़कों पर गाड़ियों का लोड भी कम होगा.

    क्यूआर कोड से बुक कर सकेंगे टिकट

    रांची नगर निगम ऑनलाइन फेयर कलेक्शन सिस्टम के लिए एजेंसी की तलाश कर रहा है. ये एजेंसी एप तैयार करने के साथ ही ऑनलाइन फेयर कलेक्शन भी करेगा. इसके लिए बस स्टॉप से लेकर बसों में भी क्यूआर कोड लगाए जाएंगे. जिसे स्कैन कर लोग टिकट ले सकेंगे. वहीं चलती बस में इपॉश मशीन से भी टिकट की सुविधा मिलेगी. इससे हर दिन सफर करने वाले और कलेक्शन की डिटेल भी निगम के पास होगी.

    ट्रेन की तर्ज पर बस में सफर

    ट्रेनों की तर्ज पर कनेक्टिंग बस की सुविधा लोगों को मिलेगी. इससे लोग एक ही बार अपने डेस्टिनेशन तक का टिकट ले सकेंगे. इसके बाद बिना किसी झंझट के सफर कर सकेंगे. इस दौरान लोगों को रूट सेलेक्शन करने का ऑप्शन भी होगा. वहीं थोड़े अंतराल पर बसों के परिचालन होने से लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी.

    मंथली पास की भी मिलेगी सुविधा

    बसों में सफर करने के लिए मोबाइल टिकट की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा लोग मोबाइल पास भी ले सकेंगे. सफर के दौरान केवल पास बस कंडक्टर को दिखाना होगा. इससे लाइन लगकर टिकट कटवाने और हर दिन सफर के दौरान टिकट लेने की समस्या दूर हो जाएगी. ऑनलाइन मंथली पास के लिए लोग अपना रूट तय कर सकेंगे. इसके बाद किसी भी सिटी बस से सफर करने की छूट होगी.

    इसे भी पढ़ें: बेलभरणी कर किया माता का आह्वान, शुरू हुई सप्तमी पूजा

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेलभरणी कर किया माता का आह्वान, शुरू हुई सप्तमी पूजा
    Next Article पुलिस संस्मरण दिवस पर डीआईजी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.