Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ग्रैंड लूट की कहानी पार्ट टू-एक ही दिन में दिया गया था तीन लीज़
    जोहार ब्रेकिंग

    ग्रैंड लूट की कहानी पार्ट टू-एक ही दिन में दिया गया था तीन लीज़

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के भाई बंसत सोरेन की कंपनी ग्रैंड स्टोन विवादों में रही है। कंपनी पर 15 करोड़ का फाइन लगाया जा चुका है। झारखंड से करोडों की खनिज संपदा लूट प्रकरण को पूरा जानने से पूर्व आपको यह समझना पहले जरुरी है कि ग्रैंड माइनिंग कंपनी किसकी है इस कंपनी के पीछे कौन-कौन से लोग हैं।
    जोहार लाइव की टीम की पड़ताल में पता चला कि ग्रैंड माइनिंग कंपनी मूलरुप से मुंबई की है। कंपनी के मालिक नागड़े सुरेश कुंडलिक राव है। कंपनी के मालिक नागड़े सुरेश कुंडलिक राव के बारे में जानकारी एकत्रित करने एमसीए (मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट एफेंयर्स) की वेबसाइट पर पहुंचे, तो पता चला कि यह व्यक्ति के नाम से करीब 16 कंपनी है। मगर, यह कंपनी क्या करती है। इसका अभी खुलासा होना बाकि है।

    मुंबई की कंपनी को बेचा गया था बालू घाट
    सूत्रों की मानें, तो हेमंत सोरेन अपने कार्यकाल में राज्य के अधिकांश बालू घाट मुंबई की कंपनियों को मामूली रकम में बेच दिए थे। अब यह कहना मुश्किल है कि क्या नागड़े सुरेश राव बालू घाट के ठेकों से जुड़ा हुआ था या नहीं। अगर, दूसरी तरफ देखा जाये तो ग्रांड्स माइनिंग कंपनी में झारखंड के दो व्यक्ति को भी जोड़ा गया था। कंपनी से जुड़े दोनों पार्टनर बोकारो के रहने वाल है। जिसमें नरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह शामिल है।

    तबादला के बाद उपायुक्त ने एक ही दिन में दिया था 3-3 लीज
    अवैध खनन लूट मामले में सबसे बड़ी बात गौर करने की यह है कि तत्कालीन उपायुक्त सुलेख बाखला ने एक ही दिन में तीन-तीन लीज को हस्ताक्षर कर कंपनी को जमीन सौंप दिया था। यह मामला दिसंबर 2015 में पाकुड़ जिला के पाकुरिया प्रखंड अंतर्गत गोलपुर मौजा में अवस्थित सरकारी जमीन है। तीनों जमीन एक ही दिन लीज पर अलग-अलग इकरारनामा के माध्यम से लिया गया था। इनके प्लॉट नंबर 298, रकबा करीब 31 एकड़, प्लॉट नंबर 63, रकबा करीब 23 एकड़ एवं प्लॉट संख्या 56 रकबा करीब 35.66 एकड़ है। कुल यह जमीन लगभग 90 एकड़ है, जो एक ही दिन में लीज से प्राप्त हुआ था।
    ग्रैंड माइनिंग कंपनी का कैपिटल मात्र 1 लाख, मुनाफा करोड़ों में
    पूरे प्रकरण में सबसे बड़ी दिलदस्प बात यह है कि ग्रैंड माइनिंग कंपनी के बारे में ऑनलाइन सर्च करने पर पता चलता है कि इस कंपनी के निर्माण में कैपिटल मात्र एक लाख रुपये था। जबकि, इस कंपनी का पूर्व में कोई रिकॉर्ड नहीं था। ना ही कोई काम का र्सिटफिकेट प्राप्त था। इसके बावजूद इस कंपनी को करोड़ों का प्रोजेक्ट आराम से उपलब्ध हो जाता है। इन सारी बिंदुओं पर गौर किया जाये, तो यह प्रतीत होता है कि करोड़ों का मुनाफा कमाने के लिए सेल कंपनी को तैयार किया गया था। इस कंपनी का उद्देशय अन्य व्यक्तियों के लिए एक्सल कंपनी के तौर पर कीमती पत्थर खदान प्राप्त करना था।

    सूचनार्थ :- तीसरे पार्ट में जल्द ही पाठक को जानकारी प्राप्त होगा कि कैसे सेल कंपनी ने इस बेशकीमती खदान की जमीन को प्राप्त कर अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध करवाया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : चुनाव में बांटने के लिये रखे 43.98 लाख रुपये जब्त
    Next Article बीटेक इंजीनियरिंग 2017 अंतिम बैच के छात्र को 6th में जोड़ा जाएगा-परीक्षा नियंत्रक

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.