Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अंतिम चरण में भाजपा बड़ी जीत की ओर, संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ : भाजपा
    झारखंड

    अंतिम चरण में भाजपा बड़ी जीत की ओर, संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मर्यादा हीन और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कांग्रेस के खिलाफ जनता वोट की चोट से जवाब देगी : प्रतुल

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जामताड़ा में प्रेस वार्ता कर कहा कि संथाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर है। उन्होंने कहा की इस बार सन्थाल से झारखंड मुक्ति मोर्चा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

    प्रतुल ने कहा की जिस तरीके से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ गट्टा पकड़ने जैसे शब्दों का प्रयोग किया। प्रतुल ने कहा की विवेकहीनता और मर्यादाहीनता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके संकुचित मानसिकता वाले लोग जो कभी सिर्फ किस्मत से ही सही लेकिन गरिमामय पद पर आसीन थे, वे हार की हताशा में यह भूल चुके हैं की मर्यादा किसे कहते हैं। कैसे कोई विवेकहीन पुरुष राज्य के जनता द्वारा निर्वाचित माननीय मुख्यमंत्री के संबंध में इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर सकता है|मुख्यमंत्री पूरे राज्य का मुख्यमंत्री होता है। और उनके खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं है।जनता वोट की चोट से कांग्रेस को जवाब देगी।

    प्रतुल ने कहा की जिस तरीके से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां के आदिवासी मूल वासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया, अब जनता इसका जवाब बैलेट के जरिए देगी। हेमंत व उनकी भाभी सीता सोरेन को हार का मुहं देखना पड़ेगा। संथाल को अपना गढ़ बताकर झामुमो वहां की जनता को ठगने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि जब तक ये सत्ता में रहे तब तक जनता को केवल भ्रम में रखा। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार केवल अपना और अपने परिवार का विकास किया। हेमंत जी बताएं की अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कितनी बार संथाल गए। हेमन्त जी को हार का डर सता रहा है।यही वजह है कि हेमंत बरहेट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन शायद उन्हें पता नहीं कि जनता इस बार देवर- भाभी के मंसूबों को जान चुकी है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दरम्यान ये परिवार कभी भी आदिवासियों के हित की बात नहीं सोची। लेकिन हां, आदिवासियों के लिए लंबी-लंबी बातें की, पर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास भी नहीं किया। केवल आदिवासियों से जमीन कैसे ली जाए, इसपर योजनाएं बनाते रहे। हमें तो नहीं लगता है कि सत्ता में रहते हुए वे संथाल के लोगों के पास गए। उन्होंने संथाल की जनता के लिए क्या किया है? उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार आदिवासियों का इस्तेमाल केवल अपने स्वार्थ के लिए किया है। अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया। ये परिवार केवल जमीन खरीदने में व्यस्त रहा और अपनी तिजोरियां भरते रहें।
    उन्होंने कहा कि श्री सोरेन ने संथाल के नाम पर केवल राजनीति की। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मिशन मोड में संथाल के विकास का बीड़ा उठाया। वह अब तक संथाल की 140 बार से ज्यादा यात्रा कर चुके हैं। संथाल को मेडिकल कॉलेज,Aiims की सौगात मिली। सड़कों का जाल बिछा, सिंचाई की सुविधा बढ़ी, शिक्षा की व्यवस्था में आमूल परिवर्तन आया ,आदिम जनजातियों के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गई। संथाल की जनता अब भाजपा के साथ खड़ी है। भाजपा के प्रति संथालवासियों का विश्वास बढ़ा है और यह अंतिम चरण के चुनाव में दिखेगा।

    आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ,जिला मीडिया प्रभारी अंगभुति झा ,संथाल परगना के मीडिया विभाग के संयोजक ऋषभ तिवारी भी उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3.5 करोड़ घोटाले के आरोप सिद्ध होने के बावजूद अधिकारिक पदों पर कार्यरत हैं बिजली निगम के 9 अभियंता
    Next Article हजारीबाग : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, 3 की मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.