Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»घोषणावीर मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेनः प्रतुल शाहदेव
    ट्रेंडिंग

    घोषणावीर मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेनः प्रतुल शाहदेव

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोषणावीर मुख्यमंत्री हैं. वह अपने कार्यकाल के अंतिम चंद महीनों में घोषणाओं की झड़ी लगाकर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं. प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अबुआ आवास योजना की घोषणा 15 अगस्त को ही की थी. लेकिन आज तक इस योजना के लिए 15000 करोड रुपए बजट का प्रावधान कैसे होगा, इसका कोई स्पष्ट जिक्र नहीं किया. ना ही इस योजना के लिए कहां पर आवेदन देना है यह भी स्पष्ट नहीं है. जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में अपने वायदे को पूरा करने का नाटक कर रहे हैं. लेकिन जनता असलियत जानती है.

    सब्सिडी का लाभ लेने वाले लोगों की माहवार सूची जारी करें

    प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसी तरह ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत की और उसमें सब्सिडी देने की घोषणा की. लेकिन उसके डिलीवरी मेकैनिज्म को इतना पेचीदा बना दिया कि लाभुकों को शायद ही इसका लाभ मिल पाए. प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए प्रचार पर खर्च करके गरीबों के लिए प्रति लीटर पेट्रोल में 25 रू सब्सिडी की घोषणा की थी. चंद महीनों में ये घोषणा हवा हवाई हो गई और अब इसका लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या नगण्य हैं. प्रतुल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस सब्सिडी का लाभ लेने वाले लोगों की माहवार सूची जारी करें.

    हेमंत सरकार का चार साल सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट,खसोट में बीता

    प्रतुल ने कहा कि यह सरकार अपने चार साल पूरा करने जा रही है. पहले 4 साल सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट,खसोट में बीता. अब चुनाव में अपनी आसन्न हार को देखकर इनको गरीबों की याद आ रही है. लेकिन इन चार वर्षो में झारखंड के गरीबों, आदिवासी, मूलवासियों ने बहुत कुछ सहा है.मुख्यमंत्री को अगले चुनाव में माकुल जवाब मिलेगा.

    घोषणावीर जोहार लाइव प्रतुल शाहदेव मुख्यमंत्री रांची हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक रैली कर जामताड़ा में उपायुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Next Article अनंत कुमार बने जामताड़ा के 88वें अनुमंडल पदाधिकारी, संजय पांडेय ने सौंपा प्रभार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.