Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 7:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत सह अनावरण कार्यक्रम
    झारखंड

    झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत सह अनावरण कार्यक्रम

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2023Updated:October 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : रांची में होने वाले महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 को लेकर गुरुवार को इंडोर स्टेडियम रामगढ़ में चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत एवं अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

    कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त रामगढ़, चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़,  पीयूष पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नीतीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की. ततपश्चात उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण किया.

    उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने कहा कि हॉकी का इतिहास झारखंड में बहुत पुराना है और महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का झारखंड में होना हम सभी के लिए एक सम्मान का विषय है. साथ ही उन्होंने बताया कि हर तरह के खेल को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन प्रयासरत है जिसके लिए आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे कि जिले के हर क्षेत्र से हर खेल में खिलाड़ी उभरे और विश्व पटल पर रामगढ़ का नाम रौशन करें.

    पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पीयूष पांडे ने हॉकी खेल जगत में झारखंड की बेटियों की सराहना करते हुए कई खिलाड़ियों का उदाहरण प्रस्तुत किया एवं उनसे प्रेरणा लेने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है बल्कि खिलाड़ियों में अपने राज्य व देश के लिए कुछ करने की इच्छा भी जागृत होती है. वही उन्होंने सभी से अपिल करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा खेल के जगत में खिलाड़ियों के लिए कई प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आप सभी इस तरह के अवसर का लाभ अवश्य ही उठाएं. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिनमे जूडो से चांदनी कुमारी एवं पीयूष कुमार राणा, कराटे से चंद्र प्रकाश उपाध्याय एवं रक्ष रानी, वॉलीबॉल से साजन करमाली एवं नैना कुमारी, बॉक्सिंग से तुषार कुमार, बैडमिंटन से विनीत कुमार, प्रियांशु कुमार एवं पवन गोपाल, फुटबॉल से प्रेम कुमार एवं मोहम्मद आतिफ, निशानेबाजी से सोनू प्रताप सिंह एवं मोहित कुमार को सम्मानित किया गया.

    ज्ञात हो कि पहली बार महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन आगामी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक रांची में किया जा रहा है जिसमे भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी शामिल होंगी. इसी संदर्भ में राज्य के युवाओं एवं युवतियों को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हॉकी झारखंड के तत्वाधान में एशिया ट्रॉफी का टूर राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन ओलंपिक सचिव सी०डी० सिंह के द्वारा किया गया. वहीं कार्यक्रम में जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं खिलाड़ियों सहित अन्य उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस तैयार, एसएसपी ने दिए दिशा-निर्देश

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramgarh Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसदर अस्पताल में शुरू हुई यूरोलॉजी सर्जरी
    Next Article माथे पर मोर पंख, महिला बन पुरुष करते हैं नृत्य…आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आज भी जीवित है दसाई नृत्य कला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    प्रार्थना सभा से श्रद्धालुओं को हिरासत में लेने का आरोप, मसीही परिषद ने की कार्रवाई की मांग…

    August 2, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा DC की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक, 47 दावों पर मंथन…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    प्रार्थना सभा से श्रद्धालुओं को हिरासत में लेने का आरोप, मसीही परिषद ने की कार्रवाई की मांग…

    August 2, 2025

    चाईबासा DC की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक, 47 दावों पर मंथन…

    August 2, 2025

    कांग्रेस का चाल,चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी : आदित्य साहू

    August 2, 2025

    15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.