Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में चौथे चरण का मतदान समाप्त, 62.46 प्रतिशत पड़े वोट
    झारखंड

    झारखंड में चौथे चरण का मतदान समाप्त, 62.46 प्रतिशत पड़े वोट

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चौथे चरण में 15 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया और इस दौरान करीब 62.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य के 15 विधानसभा सीट मधुपुर, देवघर (सुरक्षित), बगोदर, जमुआ (सु), गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदरक्यारी (सु), सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इस दौरान करीब 62.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    मतदान समाप्त होने पर मधुपुर में सबसे अधिक 72.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले वहीं सबसे कम 50.64 प्रतिशत मतदान बोकारो में हुआ है। इसके बाद देवघर (सुरक्षित) में 63.40 प्रतिशत, बगोदर में 62.82 प्रतिशत, जमुआ (सु) में 59.09 प्रतिशत, गांडेय में 69.17 प्रतिशत, डुमरी में 68.89 प्रतिशत, चंदरक्यारी (सु) में 74.50 प्रतिशत, सिंदरी में 69.50 प्रतिशत, निरसा में 67.50 प्रतिशत, धनबाद में 52.67 प्रतिशत, झरिया में 51.76 प्रतिशत, टुंडी में 67.21 प्रतिशत और बाघमारा में 61.95 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया।

    बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा सीट के लिए सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।

    उल्लेखनीय है कि चौथे चरण में 23 महिला समेत कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसके तहत बोकारो सीट से सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी तो निरसा सीट के लिए सबसे कम आठ प्रत्याशी चुनावी दंगल में थे।

    चौथे चरण में 4 जिलों में मतदान प्रतिशत (लगभग) निम्न रहा:-

    देवघर-67.77%
    धनबाद-61.16%
    गरिडीह-64.02%
    बोकारो-58.14%

    15 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान में संध्या 5 बजे तक कुल 62.46% मतदाताओं ने वोट दिया।15 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत (लगभग) निम्न रहा:-

    13- मधुपुर-72.90%
    15-देवघर-63.40%
    29-बगोदर-62.82%
    30-जमुआ-59.09%
    31-गांडेय-69.17%
    32-गिरिडीह-60.64%
    33-डुमरी-68.89%
    36-बोकारो-50.64%
    37-चंदनक्यारी-74.50%
    38-सिंदरी-69.50%
    39-निरसा-67.50%
    40-धनबाद-52.67%
    41-झरिया-51.76%
    42- टुंडी-67.21%
    43-बाघमारा-61.95%

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
    Next Article बसंत सोरेन की पार्टनरशिप वाली कंपनी के भ्रष्टाचार पर क्या कहेंगे हेमंत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    Latest Posts

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.