Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पद्मश्री छुटनी महतो के गृह जिले में डायन बिसाही मामला, भाई ने भाई को मार डाला
    क्राइम

    पद्मश्री छुटनी महतो के गृह जिले में डायन बिसाही मामला, भाई ने भाई को मार डाला

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2023Updated:October 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला : भारत सरकार ने डायन कुप्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाने और डायन पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छुटनी महतो को पद्मश्री सम्मान से नवाजा है. मगर झारखंड में आज भी डायन कुप्रथा खत्म नहीं हुई है. जिस छुटनी महतो को डायन कुप्रथा से लड़ने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया, उन्हीं छुटनी महतो के गृह जिला सरायकेला में बीती रात सोमवार को डायन बिसाही मामले में एक भाई ने भाई की जान ले ली, जो कहीं न कहीं शासन-प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है. डायन कुप्रथा के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर भी सवाल उठ रहे हैं. सवाल तब और गहरा हो जाता है जब छुटनी जैसी ब्रांड एंबेसडर के रहते हुए उसी के जिले में डायन के नाम पर हत्या हो.

    क्या है मामला

    मामला सरायकेला थाना क्षेत्र के हड़ुआ गांव का है, जहां एक भाई ने लकड़ी के कुन्दे से अपने बड़े भाई की मारकर हत्या कर डाली. हालांकि, हत्यारे भाई ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. वहीं, मृतक की पहचान 70 वर्षीय साधु पूर्ति के रूप में हुई है. हत्यारे भाई का नाम विशु पूर्ति उर्फ पहलवान बताया जा रहा है. मृतक की बेटी पुनि टुडू के अनुसार, उसका चाचा उसकी मां को डायन कहता था. इसको लेकर कई बार घर में विवाद हो चुका था. बीती रात भी उसका चाचा उसकी मां को डायन बताकर मारने आया था. बीच-बचाव करने गए उसके पिता के सिर पर लकड़ी के कुन्दे से हमला कर दिया, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया.

    क्या कहते हैं मुखिया

    इधर, सोमा पूर्ति मुखिया गोविंदपुर पंचायत ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद था. मगर जब मैं यहां पहुंचा तो पता चला कि हत्या डायन बिसाही मामले में हुई है. इधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अर्जुन उरांव दल बल के साथ हड़ुआ गांव पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं. आपको बता दें कि डायन कुप्रथा के उन्मूलन और डायनों के नाम पर प्रताड़ित महिलाओं के हितों की रक्षा करने को लेकर साल 2021 में सरायकेला की छुटनी महतो को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था.

    Jharkhand crime update Johar Live Murder in Seraikela Padmashree Chutni Mahato sister-in-law accused of witchcraft younger brother killed elder brother छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला जोहार लाइव झारखंड क्राइम अपडेट डायन बिसाही का भाभी पर आरोप पद्मश्री छुटनी महतो सरायकेला में हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में चंद्रोदय मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा, 10 लाख की लागत से तैयार हो रहा पंडाल
    Next Article पंचायतों के विकास को लेकर कार्यशाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.