Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»24 घंटे में खाली करो नॉर्थ गाजा पट्टी, इजराइल के फरमान पर बिफरा यूएन
    ट्रेंडिंग

    24 घंटे में खाली करो नॉर्थ गाजा पट्टी, इजराइल के फरमान पर बिफरा यूएन

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : हफ्ते भर से चल रहे इजरायल-हमास युद्ध में एक ओर जहां हजारों लोगों की जान चली गई. वहीं, इजरायल गाजा पट्टी में ताबड़तोड़ रॉकेट दाग रहा है. इस बीच खबर है कि इजरायल ने उत्तरी गाजा को 24 घंटे में खाली करने का फरमान जारी कर दिया है, इस पर संयुक्त राष्ट्र बिफर पड़ा है और नॉर्थ गाजा को खाली करने के आदेश पर इजरायल के सीनियर अफसरों को शोकॉज कर दिया है. बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने देत रात इजरायली राजदूत मिलाद एर्दान से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है.

    यूएन ने कहा-विनाशकारी मानवीय परिणाम होंगे

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इजराइल ने आधी रात से ठीक पहले नॉर्थ गाजा पट्टी खाली करने का फरमान सुनाया है, जो लगभग 11 लाख लोगों पर लागू होता है. सूत्रों के अनुसार, यूएन महासचिव गुटेरेस ने इस फरमान के बाद इजरायली अधिकारियों को दो फोन कॉल किए और पूछा कि ये आदेश कैसे लागू किया जा सकता है. संयुक्त राष्ट्र ने इसे असंभव करार दिया है और कहा है कि इससे बड़े पैमाने पर विनाशकारी मानवीय परिणाम सामने आएंगे.

    यूएन में इजराइल के राजदूत ने दिया जवाब

    आधी रात के बाद एक बयान जारी कर यूएन में इजरायल के राजदूत गिलाट एदन ने संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया को शर्मनाक बताया और अंतरराष्ट्रीय संस्था पर इजरायल को उपदेश देने का आरोप लगाया है. एर्दान ने सीएनएन से कहा, संयुक्त राष्ट्र ने कई वर्षों से गाजा पट्टी में हमास द्वारा नागरिक आबादी और नागरिक बुनियादी ढांचों का उपयोग करने के लिए उनके बीच हथियार छिपाने और उनकी हत्या करने पर आंखें मूंद रखी है और अब इजरायल के साथ बड़े होने के बजाय, इजरायल को ही उपदेश दे रहा है, जबकि उसके नागरिकों पर हमास आतंकवादियों ने कोहराम मचाकर उन्हें मार डाला है. संयुक्त राष्ट्र को अब इजरायली बंधकों को हमास के चंगुल से वापस करने और हमास की निंदा करने पर ध्यान फोकस करना चाहिए.

    International news Israel firing rockets in Gaza Strip Israel Hamas war Israel-Hamas war going on for a week Johar Live्र new delhi order to evacuate Northern Gaza within 24 hours UN Secretary General Antonio Guterres United Nations इजराइल हमास युद्ध इंटरनेशनल न्यूज उत्तरी गाजा को 24 घंटे में खाली करने का फरमान गाजा पट्टी में ताबड़तोड़ रॉकेट दाग रहा इजराइल जोहार लाइव नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हफ्ते भर से चल रहे इजरायल-हमास युद्ध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास, लोगों ने किया विरोध
    Next Article जेल में बंद कारु और चिश्ती से होगी पूछताछ, कोर्ट ने दिया आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.