Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»वर्ल्ड कप 2023 : भारत की धरती पर आज ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, जानें क्या है स्ट्रैटजी
    खेल-सिनेमा

    वर्ल्ड कप 2023 : भारत की धरती पर आज ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, जानें क्या है स्ट्रैटजी

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में भारत से हारने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का आज 12 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से सामना होने वाला है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर एक शानदार जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की है. अब इन दोनों टीमों के बीच मैच होने वाला है, जो वर्ल्ड कप का दसवां मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का यह मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

    क्या है लखनऊ की पिच का मिजाज

    लखनऊ की पिच को गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. खासतौर पर स्पिनर्स के लिए इस पिच पर काफी अनुकूल परिस्थितियां होती हैं. एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच अपनी धीमी गति के लिए जानी जाती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए गेंद को उसकी लाइन में खेलना काफी मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे पिच और भी धीमी होती चली जाती है, जिसके कारण बाद में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है. तेज गेंदबाज भी अपनी स्टॉक बॉल के साथ-साथ कटर और धीमी गेंदों जैसे अलग-अलग वेरिएशन्स करके बल्लेबाजों को आउट करते हैं. कुल मिलाकर, इस पिच का इतिहास कहता है कि इस पर गेंदबाजों के लिए बहुत मदद मौजूद रहती है, और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल होता है.

    टॉस जीतकर क्या चाहेंगे कप्तान

    ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के कप्तानों के लिए इस पिच का आकलन करना और टॉस जीतकर किसी एक चीज का फैसला करना भी काफी मुश्किल काम होगा. हालांकि, बाद में पिच और भी ज्यादा धीमी होती जाती है, और स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है. इसलिए कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे, ताकि स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाकर विपक्षी टीम को दबाव में डाला जाए.

    दक्षिण अफ्रीका टीम

    तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिज़ाद विलियम्स.

    ऑस्ट्रेलिया टीम

    पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा मिशेल स्टार्की.

    10th match of the World Cup Australia and South Africa Australia has lost to India. Lucknow's Ekana Cricket Stadium ICC World Cup 2023 Johar Live Lucknow South Africa is excited after defeating Sri Lanka World Cup Cricket Update आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 ऑस्ट्रेलिया भारत से हार चुका है. लखनऊ का एकाना क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका जोहार लाइव दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका को हराकर उत्साहित लखनऊ वर्ल्ड कप का 10वां मैच वर्ल्ड कप क्रिकेट अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के बाद आठ ट्रेनें रद्द, 33 के बदले मार्ग
    Next Article एक बूथ में 1500 से ज्यादा न हों मतदाता : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    Latest Posts

    IIMC छात्र देवपालिक गुप्ता को रांची पुलिस ने ढूंढ निकाला, किता रेलवे स्टेशन के पास मिला डेडबॉडी

    October 27, 2026

    झारखंड : बोर्ड-निगम अपने वकील रख सकेंगे, झारखंड हाईकोर्ट ने नियमावली को ठहराया सही

    October 27, 2026

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026

    झारखंड के सौरभ मुंडा की फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 27, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.