Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अदाणी फाउंडेशन ने लगाया चिकित्सा शिविर, 10 गांव के 314 ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज
    झारखंड

    अदाणी फाउंडेशन ने लगाया चिकित्सा शिविर, 10 गांव के 314 ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत लगातार जारी है सामाजिक दायित्वों का निर्वहन

    हजारीबाग : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने पिछले दस दिनों में बड़कागांव प्रखंड के चार स्थलों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया. इस दौरान प्रखंड के करीब दस गांव के 138 पुरुष और 131 महिलाओं समेत कुल 314 ग्रामीणों का इलाज किया गया. इन सभी को जरूरत के हिसाब से निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की गई.

    अधिकतर लोगों को अर्थराइटिस, एग्जीमा, कुपोषण और गैस्ट्रिसिस की बीमारी

    शिविर में मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ बिजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर ग्रामीणों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याएं पाई गई है, जिसमें अर्थराइटिस, पॉली अर्थराइटिस, एग्जीमा, कुपोषण, सामान्य सर्दी, गैस्ट्रिसिस, एनीमिया, डायरिया, आंखों की समस्याएं और सामान्य दर्द शामिल है. सभी मरीजों को डॉक्टर ने आवश्यक सलाह दी और उसे ईमानदारी से पालन करने की अपील की. जिन जगहों पर ये चिकित्सा शिविर लगाए गए उसमें ब्लॉक मोड़ हाई स्कूल मैदान, शिवाडीह, कुमारडीहा और पिपरडीह शामिल हैं. इस चिकित्सा दल में डॉक्टर के अलावा फार्मासिस्ट संगीता कुमारी, एसपीओ त्रिलोक कुमार झा और वाहन चालक ननकू प्रसाद दांगी शामिल थे.

    लगातार जारी हैं विभिन्न लाभप्रद आयोजनों का सिलसिला

    गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार विभिन्न लाभकारी आयोजनों के जरिए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है. हाल ही में अदाणी फाउंडेशन ने फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जिसमें प्रखंड के 176 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इससे पहले गोद लिए गए टीबी के 70 मरीजों के बीच निःशुल्क पोषण किट का वितरण और किसानों के बीच अच्छी फसल के लिए खाद का निःशुल्क वितरण भी अदाणी फाउंडेशन की ओर से किया गया था.

    इसे भी पढ़ें: जुमन खान पर कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर्स करेगें हड़ताल

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजुमन खान पर कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर्स करेगें हड़ताल
    Next Article शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अस्थाई संरचना को हटाया, सामान जब्त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

    August 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड: रक्षाबंधन से पहले बहनों को बड़ा तोहफा, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचा मंईयां सम्मान

    August 27, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026

    उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

    August 27, 2026

    केरलम: ओणम का न्योता देने पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों ने कहा- भूखे हैं; जानें फिर क्या हुआ

    August 27, 2026

    ‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

    August 27, 2026

    दोराबजी टाटा: जिसने पिता के सपने को बनाया भारत का औद्योगिक इतिहास

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.