Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तालाब में डूबे भाई-बहन, दोनों मासूमों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    तालाब में डूबे भाई-बहन, दोनों मासूमों की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. दोनों मासूम सगे भाई-बहन थे. दोनों की उम्र मात्र 7 साल और 9 साल थी. घटना छत्तरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग गांव की है. घटना के बाद मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    क्या है मामला

    दरअसल, छत्तरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग टोला बजराही गांव निवासी लालदेव यादव के 7 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और नौ वर्षीय पुत्री किरण कुमारी देर शाम गांव के बगल में ट्यूशन पढ़ने गए थे. जब ट्यूशन पढ़ने के बाद वे दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी एक छोटे से गहरे तालाब में उनका पैर फिसल गया और वे दोनों तालाब में गिर गए. तालाब में पानी गहरा होने के कारण दोनों उसमें डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गयी. जब शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद दोनों मासूम बच्चों का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ.

    तालाब में कपड़ा देखकर शुरू हुई खोजबीन

    ग्रामीणों ने गांव के छोटे गहरे तालाब में कपड़ा देखा तो उन्हें संदेह हुआ. जिसके बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की और दोनों मासूम बच्चों का शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के मुखिया मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना छतरपुर थाना को भी दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि दोनों मासूम बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई है. मामले की जांच की जा रही है. दोनों सगे भाई-बहन ट्यूशन से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में उनका पैर फिसल गया और दोनों तालाब में डूब गये.

    brother and sister drowned in the pond Jharkhand News Update Jharkhand Today News Johar Live Palamu News Update Two children died in Palamu जोहार लाइव झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज अपडेट तालाब में डूबे सगे भाई बहन पलामू न्यूज अपडेट पलामू में दो बच्चों की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में नहीं होगा रावण दहन, एसडीएम ने नहीं दी अनुमति, जाने पूरा मामला
    Next Article जमशेदपुर में बाबूलाल मरांडी का किया अभिनंदन, आज पोटका में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.