Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में बाबूलाल मरांडी का किया अभिनंदन, आज पोटका में जनसभा को करेंगे संबोधित
    झारखंड

    जमशेदपुर में बाबूलाल मरांडी का किया अभिनंदन, आज पोटका में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राज्यव्यापी संकल्प यात्रा के निमित्त दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे. बाबूलाल मरांडी का काफिला आदित्यपुर पुल के रास्ते जमशेदपुर पहुंचा. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम शहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन किया. आदित्यपुर पुल के समीप सरदार पटेल चौक पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर लौहनगरी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शहर प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं के संग लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा व अन्य नेतागण मुख्यरूप से मौजूद रहे. वहीं, उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ो एवं आतिशबाजी के बीच भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरा वातावरण भाजपामय कर दिया. सरदार पटेल चौक से कार्यकर्ता बाबूलाल मरांडी के साथ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां काफी देर तक स्वागत का क्रम चलता रहा.

    इसे भी पढ़ें : तालाब में डूबे भाई-बहन, दोनों मासूमों की मौत

    कल जुगसलाई में भी करेंगे सभा

    मंगलवार को पोटका, जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी. संकल्प यात्रा के निमित्त दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी मंगलवार को सुबह 11 बजे, नेताजी सुभाष मैदान में पोटका विधानसभा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, संध्या 4 बजे जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा को साकची स्थित बोधी मंदिर मैदान में संबोधित करेंगे. बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जुगसलाई विधानसभा की जनसभा को ब्लॉक ऑफिस मैदान, पटमदा में संबोधित करेंगे. जमशेदपुर महानगर की ओर से बाबूलाल मरांडी की जनसभा की सफलता को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है.

    इसे भी पढ़ें : गुमला में नहीं होगा रावण दहन, एसडीएम ने नहीं दी अनुमति, जाने पूरा मामला

    सैकड़ों भाजपा नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद

    इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, बिनोद सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, विकास सिंह, पंकज सिन्हा, राजन सिंह, राजीव रंजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, डॉ राजीव, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, कुसुम पूर्ति, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, बीनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, अभिमन्यु सिंह, नवजोत सोहल, प्रकाश दुबे, शशांक शेखर, संतोष कुमार, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, रेणु झा, कैलाशी सिन्हा, शुक्ला हलदर, मीरा शर्मा, अरविंदर कौर, रानी ठाकुर, सरस्वती साहू, सीमा जायसवाल समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    इसे भी पढ़ें : डीसी ने किया दो अभियुक्तों को जिला बदर, शस्त्र थाने में जमा करने का आदेश

    Babulal reached Jamshedpur BJP state president Babulal Marandi BJP's Sankalp Yatra Jamshedpur BJP Jharkhand Politics Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live जमशेदपुर भाजपा जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड राजनीति बाबूलाल जमशेदपुर पहुंचे भाजपा की संकल्प यात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतालाब में डूबे भाई-बहन, दोनों मासूमों की मौत
    Next Article जन मु्द्दों को लेकर जिला परिषद के सदस्यों में नाराजगी, देंगे धरना

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.