नई दिल्ली: दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में ईडी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में सुबह 7 बजे से छापा मारा था. जहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे. लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है. मनीष सिसोदिया फरवरी से ही इस मामले में जेल में हैं. बता दें कि इसी साल जनवरी में ईडी ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था. इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा किया था. संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है. जिस पर ईडी ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है. इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है. सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी. जिसके बाद ईडी ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है.
ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




