Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सम्मान समारोह के दौरान टूट गया मंच, बाल-बाल बचे श्रम मंत्री
    झारखंड

    सम्मान समारोह के दौरान टूट गया मंच, बाल-बाल बचे श्रम मंत्री

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. जहां कार्यक्रम के दौरान मंच टूट गया. इस घटना में मंत्री सत्यानंद भोक्ता बाल-बाल बच गए. इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालांकि कुछ देर बाद कार्यक्रम फिर से शुरू हुआ और मंत्री ने आमलोगों को संबोधित किया. पूरा मामला पलामू के पांकी प्रखंड के सगालिम का है. जहां पर श्रम मंत्री के दो कार्यक्रम पहले से तय थे.

    पहले से तय था कार्यक्रम

    श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता का शुक्रवार को पलामू के पांकी और तरहसी प्रखंड में कार्यक्रम निर्धारित था. कार्यक्रम के तहत मंत्री सत्यानंद भोक्ता सबसे पहले पांकी पहुंचे. पांकी में मंत्री ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले लोगों के साथ संवाद किया और उनके बीच किट का वितरण किया. वहीं पांकी में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता सगालिम पहुंचे. सगालिम में कौशल उत्सव कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह चल रहा था. इसी क्रम में मंच टूट गया. मंच टूटने के बाद अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने मंत्री को बाहर निकाला. जिला श्रम पदाधिकारी एतवारी महतो ने बताया कि देर रात बारिश हुई थी. बारिश के बाद मंच का बांस जमीन में धंस गया, जिसके बाद मंच टूट गया. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है.

     

     

    atmosphere broken stage chaos felicitation ceremony Johar Live labor minister Labor Planning and Training Department narrow escape palamu Satyanand Bhokta अफरा-तफरी जोहार लाइव टूटा मंच पलामू बचे बाल-बाल माहौल श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता सम्मान समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article35 लाख लूटने वाले 5 गिरफ्तार, 20 लाख नकद व 15 बाइक बरामद
    Next Article पश्चिम बंगाल से किडनैप युवक को जामताड़ा पुलिस ने कराया मुक्त, अपहरणकर्ता फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.