चाईबासा : चाईबासा जिला के टोंटो जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल हुए हैं. घायलों में एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. जबकि एक की मौत हो गयी हैं. वहीं, एक कोबरा के जवान का दोनों पैर उड़ गया हैं. घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही हैं. घायल तीनों जवान कोबरा 209 बटालियन के हैं. जबकि, मृतक ट्रैक्टर का चालक हैं. सूचना मिलने के बाद रांची से हेलिकॉप्टर चाइबासा के लिए रवाना हो गया हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा हैं. पिछले माह इसी टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था. उस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और जगुआर फोर्स के एक जवान शहीद हो गये थे.
चाईबासा के टोंटो जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा जवान का उड़ा दोनों पैर, इंस्पेक्टर घायल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleत्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल का शुभारंभ, मंत्री ने फीता काटा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

