Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»परीक्षा कर ली पास, स्कूलों का हुआ आवंटन, अब तो नियुक्ति पत्र दे दीजिए सरकार
    झारखंड

    परीक्षा कर ली पास, स्कूलों का हुआ आवंटन, अब तो नियुक्ति पत्र दे दीजिए सरकार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : संयुक्त स्नातक शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के द्वितीय चरण का नियुक्ति पत्र वितरण नहीं दिए जाने को लेकर सफल अभ्यर्थियों में आक्रोश है. मंगलवार को दर्जनों सफल अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मिलने सचिवालय पहुंच गए. अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा के बाद सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. इसके बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है. इस वजह से सभी सफल अभ्यर्थी दुविधा में हैं कि आगे क्या करें. उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देकर प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि हम सभी अभ्यर्थी पठन-पाठन में अपना समुचित योगदान दे सकें और छात्रों को उचित शिक्षा प्रदान करें.

    बार-बार तारीख से बढ़ी परेशानी

    बताया गया कि पहले 15 अगस्त 2023 को नियुक्ति पत्र वितरण की बात कही गई थी. पलामू के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 31 जुलाई 2023 को सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद स्कूलों का आवंटन भी किया जा चुका है. इसके बावजूद नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर तारीख पर तारीख दी जा रही है. इससे पहले हमें 15 अगस्त को नियुक्ति पत्र देने की बात कही गई थी. बाद में बताया गया कि अब अगली तारीख निर्धारित की जाएगी. इसके बाद 27 सितंबर को दुमका में नियुक्ति पत्र दिया जाना था. इसे भी स्थगित कर दिया गया.

    Candidates passed Joint Graduate Teacher Competition Examination candidates reached Chief Minister's Secretariat Chief Minister Hemant Soren demanding appointment letter Johar Live ranchi news जोहार लाइव नियुक्ति पत्र की मांग मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची न्यूज संयुक्त स्नातक शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा पास अभ्यर्थी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशर्मनाक! पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा था गर्भवती महिला का शव, चूहों ने कुतर डाला
    Next Article बेबी देवी ने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.