Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पहले बिल्डर ने ठगा, अब रेरा से 4494 लोगों ने लगाई न्याय की गुहार
    झारखंड

    पहले बिल्डर ने ठगा, अब रेरा से 4494 लोगों ने लगाई न्याय की गुहार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2023Updated:September 25, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य में झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी का गठन किया गया ताकि बिल्डरों की मनमानी पर रोक लगाई जा सके. इसके लिए रेरा सख्ती भी कर रहा है इसके बावजूद बिल्डर कस्टमर्स को ठगने से बाज नहीं आ रहे है. अब तो कस्टमर्स को पैसे लेने के बाद टहला रहे है. जिसकी शिकायत लेकर लोग रेरा में कर रहे है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्यभर से 4494 लोग रेरा में सुनवाई के इंतजार में है. अब देखना होगा कि रेरा में शिकायत दर्ज कराने वालों को न्याय कब मिलता है.

    4494 मामले सुनवाई के लिए

    रेरा में बिल्डरों की लगातार शिकायत की जा रही है. कोई पैसे लेकर भी समय से काम पूरा नहीं कर रहा है तो कोई प्रोजेक्ट में देर कर रहा है. ऐसे ही हजारों शिकायतें रेरा के पास दर्ज कराई गई है. फिलहाल रेरा के पास 4494 मामले सुनवाई के लिए है. जिसमें आथोरिटी के पास 3142 केस है जबकि एडजुकेटिंग आफिसर के पास सुनवाई के लिए 1352 केस है. जिसकी कोर्ट में सुनवाई तो हो रही है लेकिन लिस्ट लंबी होने के कारण वेटिंग काफी है. ऐसे में शिकायत करने वालों को न्याय के लिए इंतजार करना होगा.

    प्रोजेक्ट लेट की नहीं दे रहे जानकारी

    राज्य में किसी भी बिल्डर या प्रोमोटर को अपने प्रोजेक्ट के लिए रेरा में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. इसके बाद ही वह राज्य में अपना प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है. लेकिन कई ऐसे बिल्डर है जो बिना रजिस्ट्रेशन के ही काम कर रहे है. वहीं कई बिल्डर तो प्रोजेक्ट में देरी की जानकारी भी रेरा को नहीं दे रहे. ऐसे बिल्डरों पर फाइन लगाने का प्रावधान है. इतना ही नहीं तय समय से जितनी देरी प्रोजेक्ट में होगी उसका हर्जाना भी कस्टमर को देना होगा.

    रेरा की कस्टमर्स से अपील

    रेरा में बढ़ती शिकायतों को देखते हुए कस्टमर्स से अपील की गई है. जिसमे कहा गया है कि वैसे प्रोजेक्ट में भी इटंरेस्ट दिखाए जो रेरा से रजिस्टर्ड है. चूंकि प्रोजेक्ट के लिए अब आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है. इसलिए कोई भी प्रोमोटर या बिल्डर इससे भाग नहीं सकते. वहीं जिन बिल्डरों ने आफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें भी आनलाइन माध्यम से सभी दस्तावेद उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिससे कि रेरा के पास सभी बिल्डरों का रिकार्ड उपलब्ध रहे.

     

     

    # state 4494 को इंतजार Arbitrariness Builder cheat Customer Formation Jharkhand Real Estate Regulatory Authority Johar Live Justice ranchi RERA Stop Strictness Waiting for 4494 कस्टमर गठन जोहार लाइव झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी ठगा न्याय बिल्डर मनमानी रांची राज्य रेरा रोक सख्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार की शिकायतें कौन सुनेगा, ढाई साल गुजर गए, न सूचना आयुक्त न लोकायुक्त
    Next Article 9वीं के छात्र ने मनाली से लेह 500 किमी एडवेंचरस साइकिल अभियान पूरा किया

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.