Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची-हावड़ा रूट पर दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें क्या होगा शेड्यूल
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची-हावड़ा रूट पर दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें क्या होगा शेड्यूल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2023Updated:September 25, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पीएम नरेन्द्र मोदी ने रांची-हावड़ा समेत देश के 11 राज्यों के लिए 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई. कहा- वंदे भारत ट्रेन जल्द ही देश के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी. मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है. आज स्टेशन साफ है. नई सुविधाएं दी जा रही हैं, देशभर में रेलवे स्टेशनों की पुरानी व्यवस्था को बदलकर आज की और भविष्य की जरूरतों के अनुसार नवनिर्माण किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ महीनों पहले अमृत भारत स्टेशन की 508 स्टेशन का भूमिपूजन किया था.

    राज्यपाल, मंत्री समेत कई सांसद रहे मौजूद

    इसको लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर सारी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं. प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पंडाल बनाया गया है. एलइडी स्क्रीन लगाई गई है. पटरी व चहारदीवारी का रंग-रोगन किया गया है. सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मंत्री हफीजुल हसन, सांसद आदित्य साहू, संजय सेठ, महुआ माजी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

    ट्रेन में बुकिंग शुरू

    ट्रेन का सामान्य परिचालन 27 सितंबर से होगा. ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 20898 रांची से सुबह 5.15 बजे खुलेगी व मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटा व खड़गपुर होते हुए हावड़ा पहुंचेगी. वहीं, हावड़ा से ट्रेन संख्या 20897 दोपहर 3:45 बजे खुलेगी और रात 10:50 बजे रांची पहुंचेगी. ट्रेन में बुकिंग शुरू है.

    केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस समेत देश भर में वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रेन दोपहर 12.30 बजे रांची स्टेशन से खुली और शाम 5.10 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची. यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो और कई जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. शाम 5.52 बजे ट्रेन हावड़ा की ओर रवाना हो गई. इस दौरान रेलवे कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    27 सितंबर से आम लोगों के लिए चलेगी ट्रेन

    20898/20897 रांची–हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से आम लोगों के लिए शुरू होगी. रांची से यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे खुलेगी और 8.40 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 8.45 बजे हावड़ा की ओर रवाना हो जायेगी. दोपहर 12.20 बजे यह ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी. हावड़ा से यही ट्रेन दोपहर 3.45 बजे हावड़ा से खुलेगी और शाम 7.05 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन रात 10.50 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी. टाटानगर से हावड़ा की दूरी 3 घंटा 40 मिनट में तय करेगी. रांची से खुलने के बाद यह मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, खगड़पुर में रुकेगी. यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी.

    सीसी में 810 और इसी में 1510 रुपए

    टाटा से हावड़ा यात्रा के लिए चेयरकार के लिए 810 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1510 रुपए चुकाने होंगे. वहीं रांची के लिए चेयरकार के लिए 850 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1495 रुपए देने होंगे.

    • टाटा से खगडपुर चेयरकार– 610, एक्जीक्यूटिव क्लास–1110
    • टाटा से चांडिल चेयरकार 585, एक्जीक्यूटिव– 935
    • टाटा से पुरुलिया चेयरकार 650, एक्जीक्यूटिव 1070
    • टाटा से कोटशीला चेयरकार 700, एक्जीक्यूटिव– 1175
      टाटा से मुरी चेयरकार 745, एक्जीक्यूटिव 1265

    कार्यक्रम में अवयस्था का माहौल

    कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था का माहौल रहा. करीब 15 मिनट तक एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता पार्टी जिंदाबाद करते रहे, तो दूसरी तरफ आयोजक बार-बार शांति की अपील करते रहे. अंततः डीआरएम को माइक संभालनी पड़ी. बार-बार अपील के बाद उन्हें यह कहना पड़ा कि यही स्थिति रही तो कार्यक्रम को रोकना पड़ेगा. वहीं स्टेशन में आने वाले लोगों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था रही.

    decorations at Ranchi Railway Station enthusiasm among people at Ranchi Station Johar Live PM Narendra Modi ranchi Ranchi Railway Station Ranchi-Howrah Vande Bharat Express train Union Railway Minister Ashwini Vaishnav केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जोहार लाइव पीएम नरेन्द्र मोदी रांची रांची रेलवे स्टेशन रांची रेलवे स्टेशन पर साज-सज्जा रांची स्टेशन पर लोगों में उत्साह रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमरीजों की नहीं कटेगी जेब, रिम्स के लैब हो रहे अपग्रेड
    Next Article स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग का खुला राज, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.