Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जंगल में लकड़ी चुनने गयी आदिवासी किशोरी से गैंगरे’प, दो गिरफ्तार
    क्राइम

    जंगल में लकड़ी चुनने गयी आदिवासी किशोरी से गैंगरे’प, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2023Updated:September 23, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : धनबाद के पूर्वी टुंडी में आदिवासी किशोरी के साथ गैंगरे’प की घटना हुई. जंगल में लकड़ी चुनने गयी किशोरी के साथ लटानी गांव के ही दो युवकों ने गैंगरे’प किया. इसके बाद नाबालिग को धमकी देते हुए फरार हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि नाबालिग के साथ उसकी छोटी बहन भी थी जिसने भागकर अपनी अस्मत बचाई. वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दी.

    क्या है पूरा मामला

    पूर्वी टुंडी थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है. जिसमें नाबालिग ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ लटानी पंचायत अंतर्गत भूतगडि़या के आसपास जंगल में लकडी़ चुनने के लिए गई थी. इस दौरान लटानी गांव के दो युवक संतोष कुमार और बिरु कुमार मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे. इसके बाद दोनों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया. यह देख उसकी छोटी बहन डरकर वहां से भाग निकली और घटना की जानकारी परिजनों को दी. इधर दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्क’र्म किया और फिर उनदोनों ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी. पीड़िता की मां का देहांत पूर्व में ही हो चुका है जबकि पिता दैनिक मजदूरी का काम करते हैं. पीड़िता के पिता मजदूरी के लिए निकले थे. गांव की कुछ महिलाएं शाम को पीड़िता और उसकी बहन को लेकर पूर्वी टुंडी थाना पहुंची. इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

    मेडिकल जांच के बाद बयान दर्ज

    आरोपित युवकों में एक संतोष कुमार विवाहित है जबकि दूसरा आरोपी अविवाहित हैं. इस मामले में स्थानीय विधायक मथुरा महतो ने घटना की निंदा की. वहीं घटना के सम्बंध में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों युवकों की गिरफ्तारी हुई है. नाबालिग की मेडिकल जांच एवं सीडब्लूसी का बयान के साथ 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पीड़िता को सामाजिक सुरक्षा एवं मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

     

     

     

    absconding choosing Dhanbad East Tundi forest gangrape incident Johar Live Latani village minor teenager threat Tribal two arrested two youths wood आदिवासी किशोरी गैंगरेप घटना चुनने जंगल जोहार लाइव दो गिरफ्तार दो युवक धनबाद धमकी नाबालिग पूर्वी टुंडी फरार लकड़ी लटानी गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी देश में एक दिन जेनोसाइड करायेगीः सुप्रियो
    Next Article किशोरगंज के इको फ्रेंडली पंडाल में मां भवानी के होंगे दर्शन

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.