Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»देवर की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने भाभी को किया गिरफ्तार
    क्राइम

    देवर की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने भाभी को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भाभी-देवर के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक भाभी ने अपने मासूम देवर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया. मामले का खुलासा होने पर हर कोई भाभी की करतूत से हैरान है. मामला हरदुआगंज थाना क्षेत्र के बरानदी गांव का है. बहरहाल, पुलिस ने कुएं से नाबालिग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं, आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने उत्पीड़न से परेशान होकर वारदात को अंजाम देने की बात कही है.

    क्या है मामला

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाभी मरियम अपने देवर बादल को सुबह करीब सात बजे घर से लेकर बाहर गई थी. उसके कुछ समय बाद घर लौटी तो अकेली थी. परिजनों ने बादल के बारे में पूछा तो कुछ नहीं बताया. घर से कुछ दूरी पर बने एक कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ देखी तो बादल की दोनों बहनें रुक गईं. ग्रामीणों की मदद से कुएं में झांककर देखा तो दोनों ने छोटे भाई को कुएं में पड़ा देखा. ग्रामीणों की मदद से उसको बाहर निकाला गया तो वह मर चुका था. ग्रामीणों ने दोनों बहनों को बताया कि कुछ देर पहले ही उनकी भाभी कूड़े का एक बोरा भरकर कुएं में फेंक गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद शक के आधार पर मृतक की भाभी मरियम को हिरासत में ले लिया.

    पुलिस की सख्ती पर उगला राज

    आरोपी मरियम से पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया. बताया कि घर में पति व सास के उत्पीड़न से तंग आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि देवर की मौत के बाद आरोपी महिला दोपहर में घर पर आई. उस समय मृतक की दोनों बहने सो रही थीं. इसी बीच आरोपी भाभी मरियम ने दोनों ननद से कहा कि में कूड़ा फेंककर आती हूं. बोरा सिर पर रख दो. उसने देवर के शव से भरा बोरा अपने सिर पर रखवाया. बोरे में ऊपर कूड़ा भरा हुआ था.

    accused sister-in-law arrested actions of sister-in-law Aligarh crime update dead body thrown in the well Harduaganj police station area Johar Live Murder of brother-in-law National news Uttar Pradesh अलीगढ़ आरोपी भाभी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश कुएं में फेंकी लाश क्राइम अपडेट जोहार लाइव देवर की हत्या नेशनल न्यूज भाभी की हरकत हरदुआगंज थाना क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजस्टिस कैलाश प्रसाद देव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
    Next Article लगातार बारिश के बाद उफान पर तेनुघाट डैम, खोलने पड़े दो गेट

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.