Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 10:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jojarlive Team

    गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में भरतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) उम्मीदवारों के बीच चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार दिखाई दे रहे हैं।
    गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे है जिनके भाग्य का फैसला 16 दिसम्बर को मतदाता करेंगे। लेकिन, इस विधानसभा सीट से भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी, झामुमो के सुदिब्य कुमार, लोजपा के उपेंद्र कुमार शर्मा और झाविमो के चुन्नूकांत के बीच मुकाबला माना जा रहा है।
    इस सीट से वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी भाग्य आजमाया था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। वर्ष 2019 के चुनाव में तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं, जो मुकाबले में तो नहीं लेकिन चुनाव समीकरण को प्रभावित अवश्य करेंगे। इनमें मोहम्मद लल्लू का नाम सबसे आगे है।
    अविभाजित बिहार के गिरिडीह विधानसभा सभा सीट से चतुरानन मिश्र भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) के टिकट से तीन बार विधानसभा पहुंचे, और वर्ष 2019 में भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी तीसरी बार विधानसभा जाने की तैयारी में लगे हैं। वर्ष 1995 में यह सीट भाजपा के कब्जे में चली गई थी। झारखंड बनने के बाद वर्ष 2000 में भी यह सीट भाजपा के कब्जे में ही रही थी, तब चंद्रमोहन प्रसाद चुनाव जीते थे।
    इसके बाद वर्ष 2005 में झामुमो के मुन्नालाल भाजपा से यह सीट छीनने में कामयाब हुए। वर्ष 2010 में निर्भय कुमार शाहाबादी झाविमो के टिकट से औऱ 2014 में वह भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार भी श्री शाहाबादी भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे है। श्री शाहाबादी को चुनाव लड़ने का पुराना अनुभव है। वह 1995 से ही चुनावी जंग में शह और मात का खेल खेल रहे हैं।
    गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से श्री उपेंद्र कुमार शर्मा लोजपा के टिकट से पहली बार चुनाव लड़ रहे है। वह पूर्व में स्वास्थ्य कर्मचारी थे। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनावी जंग में कूद गए है। उनका दावा है कि यदि वह जीते तो इस क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से कराएंगे। वहीं, झाविमो से पहली बार गिरिडीह विधानसभा से एक पत्रकार चुन्नू कांत चुनावी जंग में ताल ठोक रहे हैं। वह पत्रकार के साथ-साथ अधिवक्ता भी हैं। वह दो बार जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुने गए। वर्तमान में भी अधिवक्ता संघ के महासचिव हैं। विकास के लंबे चौड़े दावे इनके पास भी हैं। जातिगत समीकरण बनाने में इन्हें महारथ हासिल है।
    चुनाव के आंकड़े पर गौर करे तो 2014 के चुनाव में भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी को 57450, झामुमो के सुदिब्य कुमार को 47517, झाविमो के बाबूलाल मरांडी को 26665 वोट मिले थे। तब 149834 मतदाता यानी लगभग 64 प्रतिशत मतदाताओ ने मतदान किया था। वर्ष 2019 के चुनाव में 264575 मतदाता 367 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 138598 पुरूष, 125968 महिला औऱ नौ अन्य मतदाता शामिल हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : थम गया दूसरे चरण चुनाव का प्रचार, मतदान 7 को
    Next Article केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भरणपोषण और कल्याण अधिनियम को दी मंजूरी, अब दामाद-बहू पर भी होगी बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी, सताने पर जाना पड़ सकता है जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    Latest Posts

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.