Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»देश के छोटे व मझौले किसानों को कृषि तकनीकी सुविधा देने की जरूरत : आदित्य
    Uncategorized

    देश के छोटे व मझौले किसानों को कृषि तकनीकी सुविधा देने की जरूरत : आदित्य

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः बदलते कृषि परिवेश में तकनीकी की भूमिका अहम् होती जा रही है. देश के सामने अगले 50 साल बाद खाद्यान सुरक्षा सबसे बड़ी समस्या होगी. जिसका आपसी समझदारी, सहयोग, सदुपयोग एवं संयुक्त प्रयासों से समाधान करने की आवश्यकता है. देश में बहुतायत छोटे एवं मझौले किसान है. देश की भावी खाद्यान सुरक्षा में छोटे एवं मझौले किसानों की सहभागिता जरुरी होगी. इनके देशज एवं पारंपरिक ज्ञान के साथ नवीनतम तकनीकों को शामिल और आगे बढ़ानी होगी. उक्त बातें सी–डेक, कोलकत्ता के वरीय निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि बीएयू में एफपीओ मध्यस्थ आईटी हस्तक्षेप विषयक प्रशिक्षण सह कार्यशाला में कहीं.

    उन्होंने कहा कि कृषि तकनीकी नवाचार और उसका विकास किसानों के हित में और उनके द्वारा आसानी से स्वीकार्य होनी चाहिए. तकनीकी विकास में किसानों के फीडबेक के आधार पर भावी सोच, समझदारी, सहयोग एवं अनुभव को साझा का समावेश करना होगा. इससे तकनीकी विकास को महत्ता और बढ़ावा मिलेगा. स्मार्ट कृषि में सबों के सहयोग से प्रयासरत रहना होगा. इस दिशा में फार्मर्स प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन मध्यस्थ आईटी हस्तक्षेप से कृषि विकास को गति मिलेगी.

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने सी–डेक, कोलकत्ता एवं बीएयू, रांची के संयुक्त सहयोग से एग्री–इन्फोमैट्रिक्स एवं एग्री– इलोट्रोनिक्स का कृषि क्षेत्र में समावेश को क्रांतिकारी कदम बताया. उन्होंने सी–डेक, कोलकत्ता एवं बीएयू वैज्ञानिकों का इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में टीम भावना एवं प्रयासों की सराहना की.

    मौके पर सी–डेक, कोलकत्ता के वरीय निदेशक, बीएयू कुलपति एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से एग्री–इनफार्मेशन एवं एग्री–इलोट्रोनिक्स पोस्टर का लोकार्पण किया. बेस्ट एफपीओ मोबिलाइजेशन अवार्ड से देवीचरण गोप, बेस्ट एफपीओ अवार्ड से गंधुरा उरांव तथा बेस्ट एफपीओ नेटवर्क अवार्ड से राजेन्द्र महतो को सम्मानित किया गया. मौके पर नागपुरी भाषा से कृषि तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए डॉ टीएन साहू एवं डॉ सुभाष साहू को सम्मानित किया गया. कृषि क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से आईटी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ एसके पाल, डॉ सुशील प्रसाद, डॉ एमके गुप्ता, डॉ एस कर्माकार, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ एके पांडे, डॉ रमेश कुमार, डॉ निभा बाड़ा, डॉ बीके झा,डॉ नीरज कुमार, डॉ एचसी लाल, डॉ बिनय कुमार, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ सीएस सिंह, डॉ एसबी कुमार, डॉ एसके झा, डॉ आईए अंसारी, डॉ एनसी गुप्ता एवं डॉ अशोक कुमार सिंह को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर कुलपति ने कृषि क्षेत्र में आईटी का नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सी–डेक, कोलकत्ता की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया.

    मौके पर सी–डेक, कोलकत्ता के सह निदेशक रितेश मुखर्जी ने टेक्नोलॉजी रिसोर्स सेंटर का विकास एवं स्थापना के महत्त्व पर प्रकाश डाला. आईसीएआर– एनआरआरआई, कटक के प्रदान (साइल साइंस डिवीज़न) डॉ जीए कुमार ने एग्री– इन्फोमैट्रिक्स एवं एग्री–एलोट्रोनिक्स का एफपीओ में उपयोग से उत्पादन, संग्रहण एवं विपणन को मजबूती मिलने की बात कही. पूर्व आयुक्त पलामू डॉ जटाशंकर चौधरी ने कृषि क्षेत्र में आईटी के हस्तक्षेप को कृषि की दिशा–दशा में परिवर्त्तन लाने की बात कही. मौके पर ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ टीएन साहू एवं पूर्व डीन एग्रीकल्चर डॉ एसके पाल ने भी अपने विचारों को रखा.

    कार्यक्रम का संचालन रेडियो हरियाली समन्यवयक शशि सिंह, स्वागत भाषण डीन एग्रीकल्चर डॉ डीके शाही एवं धन्यवाद आयोजन सचिव डॉ बीके झा ने दी. मौके पर डॉ पीके सिंह, डॉ शिव मंगल प्रसाद, ई डीके रुसिया, डॉ पी महापात्रा, डॉ अरविन्द कुमार आदि सहित एफपीओ से जुड़े पदाधिकारी एवं किसान भारी संख्या में मौजूद थे.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम अलर्टः 13 से तीन दिनों तक बारिश की संभावना
    Next Article RANCHI CWC अध्यक्ष हटाये गये, राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करना पड़ा महंगा  

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.