Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के विस्टाडोम कोच में कीजिए सफर, 13 से चलेगी रेगुलर
    झारखंड

    न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के विस्टाडोम कोच में कीजिए सफर, 13 से चलेगी रेगुलर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2023Updated:September 9, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के रांची रेल डिवीजन में पहली बार किसी ट्रेन में विस्टाडोम कोच देखने को मिलेगा। यह कोच न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगाई जा रही है। 12 सितंबर को स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन होगा। इसके बाद 13 सितंबर से ट्रेन रेगुलर चलेगी। इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच होगा। बताते चलें कि यह कोच सफर के दौरान बेहद खूबसूरत और सुखद अहसास कराने वाला होगा। फिलहाल यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना, मूरी, टाटीसिलवे होकर चलेगी।

    14 कोच होंगे इस ट्रेन में

    इस ट्रेन का नंबर 18617 रांची से और न्यू गिरिडीह से 18618 होगा। इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, चेयर कार के 03 कोच, वातानुकूलित चेयर कार के 02 कोच एवं विस्टाडोम कोच का 01 कोच, कुल 14 कोच होंगे।

    पर्यटन को बढ़ावा देना उद्देश्य

    सरकार पर्यटकों को इस कोच के माध्यम से आकर्षित करने पर फोकस कर रही है। बताते चलें कि यह ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना-मेसरा और टाटीसिल्वे होते रांची तक का सफर करेगी। इस रूट पर विस्टाडोम से यात्री सफर का पूरा आनंद ले पाएंगे। रास्ते में पड़ने वाले मनोरम और प्राकृतिक सौंदर्य को महसूस कर सकेंगे।

    चारों ओर घूम सकेगी सीट

    रांची रेल डिवीजन के पदाधिकारियों के अनुसार यह पहला मौका होगा, जब किसी ट्रेन में विस्टाटोम कोच लगाया जा रहा है। कोच को जोड़ने के पीछे पर्यटन को बढ़ावा देना मकसद है। विस्टाडोम कोच में बड़े ग्लास की खिड़कियां हैं। इससे यात्री को साइड के साथ ऊपर की तरफ के दृश्य देखने में भी आसानी होगी। कोच में 42 से 44 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसकी सीटों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 180 डिग्री पर घूम सकेगी। इसके अलावा शानदार पुश बैक होगी।

    18617 रांची से ये होगा टाइम टेबल

    रांची प्रस्थान 06:05 बजे, टाटीसिलवे आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:25 बजे, मेसरा आगमन 06:42 बजे प्रस्थान 06:44 बजे, बरकाकाना आगमन 08:05 बजे प्रस्थान 08:10 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 09:08 बजे प्रस्थान 09:13 बजे, कोडरमा आगमन 10:30 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, महेशपुर हाल्ट आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, धनवार आगमन 11:40 बजे प्रस्थान 11:42 बजे, जमुआ आगमन 12:03 बजे प्रस्थान 12:05 बजे एवं न्यू गिरिडीह आगमन 13:00 बजे होगा।

    18618 न्यू गिरिडीह से ये होगा टाइम

    न्यू गिरिडीह प्रस्थान 14:00 बजे, जमुआ आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे, धनवार आगमन 14:58 बजे प्रस्थान 15:00 बजे, महेशपुर हाल्ट आगमन 15:28 बजे प्रस्थान 15;30 बजे, कोडरमा आगमन 16:30 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 17:55 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, बरकाकाना आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:05 बजे, मेसरा आगमन 20:35 बजे प्रस्थान 20:37 बजे, टाटीसिलवे आगमन 21:05 बजे प्रस्थान 21:07 बजे एवं रांची आगमन 21:30 बजे होगा।

    12 September 12 सितंबर 13 September 13 सितंबर inauguration jharkhand New Giridih-Ranchi Intercity Express Ranchi Railway Division special train train Train will run regularly Vistadome Coach उद्घाटन झारखंड ट्रेन ट्रेन रेगुलर चलेगी न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची रेल डिवीजन विस्टाडोम कोच स्पेशल ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रक और हाइवा की जोरदार टक्कर, दोनों चालक गंभीर
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज भी नहीं जाएंगे ईडी कार्यालय, जा रहे हैं दिल्ली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    Latest Posts

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.