Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्गा पूजा की तैयारी : बकरी बाजार में बन रहा महाभारत का ‘चक्रव्यूह’
    झारखंड

    दुर्गा पूजा की तैयारी : बकरी बाजार में बन रहा महाभारत का ‘चक्रव्यूह’

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023Updated:September 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों का निर्माण शुरू हो चुका है। पंडालों के निर्माण में कारीगर जुट गए है। इस बार पंडालों का निर्माण अलग-अलग थीम पर किया जा रहा है। जिसके तहत बकरी बाज़ार ग्राउंड में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसबार पंडाल का थीम अभिमन्यु का चक्रव्यूह है। आपने महाभारत के चक्रव्यूह के बारे में तो सुना ही होगा। कुछ ऐसा ही चक्रव्यूह इसबार बकरी बाज़ार के पंडाल में देखने को मिलेगा, जो पंडाल में आने वाले लोगों को महाभारत के चक्रव्यूह की याद दिलाएगा।

    बंगाल से आए है कारीगर

    इस पंडाल के निर्माण के लिए बंगाल से कारीगर आए है। वहीं मूर्ति का निर्माण कर रहे कारीगर भी बंगाल के ही रहने वाले है। पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि पंडाल का आकार गोल होगा। मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पहले सीढ़ियों से ऊपर जाएंगे। पंडाल की बनावट और खूबसूरती को देखते हुए फिर नीचे आयेंगे। इसके बाद ऑडिटोरियम में लोग माता के दर्शन कर सकेंगे। प्रतिमा भी इस बार कुछ अलग होगी। पंडाल में विशेष रूप से लाइटिंग लगाई जाएगी जो दर्शकों के आकर्षण का केंद बनेगी। इस पंडाल की कुल लागत 50 लाख है। प्रतिमा के निर्माण पर 7 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं 25 लाख रुपए पंडाल के निर्माण पर खर्च होंगे। इसके अलावा पूजा में राशि खर्च की जाएगी। पंडाल के अलावा विशेष प्रकार के झूले व मनोरंजन के साधन भी लोगों को आकर्षित करेंगे।

    'Chakravyuh' ‘चक्रव्यूह’ Artisan Capital Ranchi construction durga puja Goat Market grand pandal Ground jharkhand Mahabharata pandal preparation theme कारीगर ग्राउंड झारखंड तैयारी थीम दुर्गा पूजा निर्माण पंडाल बकरी बाज़ार भव्य पंडाल महाभारत राजधानी रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में ऐलिसन ने जीता कांस्य पदक
    Next Article एचईसी की बदहाल स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेवारः बंधु तिर्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.