Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस को वाहन चेकिंग में मिली बड़ी सफलता, 1.31 करोड़ के जेवरात समेत 2.78 लाख नकद जप्त
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस को वाहन चेकिंग में मिली बड़ी सफलता, 1.31 करोड़ के जेवरात समेत 2.78 लाख नकद जप्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2019Updated:December 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रांची पुलिस की टीम जिला प्रशासन के साथ सीमावर्ती इलाके में लगातार वाहनों की जांच कर रही है। सोमवार की देर रात इसी चेकिंग अभियान में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस कैबओरमांझी स्थित ब्लॉक चौक के पास से चेकिंग में 1.31 करोड़ के सील पैक सोने के जेवरात और 2.78 लाख रुपये नकद मिला है। एसडीओ लोकेश मिश्रा के नेतृत्व में रांची पुलिस को यह सफलता मिली है। यह जेवरात धनबाद के रास्ते रांची लाया जा रहा था। ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने उपलब्धि की जानकारी एसएसपी अनीश गुप्ता को दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए करोडों के जेवरात और नकद रुपये को जप्त किया है। इस टीम में एसडीओ के अलावा ओरमांझी इंस्पेक्टर, बीडीओ, सीओ समेत अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

    गुप्त सूचना पर कई वीवीआईपी वाहनों की भी जांच हुई
    रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पैसों की बड़ी खेप आगामी 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव से पूर्व खपाया जाना है। यह पैसा ओरमांझी के रास्ते रांची में आना है। इसी सूचना पर एसडीओ लोकेश मिश्र के नेतृत्व में ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने पुलिस बल की मदद से चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई वीवीआईपी वाहनों को भी जांच किया गया। देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सिकीदरी रोड की ओर से रांची आ रहे वाहन की जांच में पुलिस को सफलता मिली है।

    तीन कंपनी का है जेवरात, जबकि पैसा है मुर्गी कारोबारी का
    सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जिस जेवरात को देर रात जप्त किया है। वह रांची में स्थित तीन कंपनी के जेवरात है। तीनों कंपनी की दुकान रांची में है। वहीं, नकद रुपये एक मुर्गी कारोबारी का है। बैंक बंद होने के कारण पैसा जमा नही कर पाया था और पैसा लेकर घर लौट रहा था। इसी क्रम में चेकिंग में पुलिस ने पकड़ा और पैसा को जप्त कर लिया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहरवासियों का उत्साह वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन का परिचायक है : पवन शर्मा
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : ‘रघुवर को हराने की क्षमता सरयू में नहीं’

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.