Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहरवासियों का उत्साह वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन का परिचायक है : पवन शर्मा
    झारखंड

    शहरवासियों का उत्साह वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन का परिचायक है : पवन शर्मा

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : रांची विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा ने आज रातू रोड के सभी इलाकों और कचहरी चौक से लालपुर चौक के कई क्षेत्रों में काफी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से अनुरोध किया कि विकसित, सुशासित, आदर्श एवं खुशहाल रांची के लिए वे चुनाव में उनका समर्थन करें।

    जनसंपर्क के दौरान लोगों ने राजधानी रांची की गिरती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। लोगों ने कहा कि राजधानी में लचर कानून व्यवस्था के कारण शहर व आसपास के इलाकों में शाम ढलते ही अपराधी तत्व सक्रिय हो जाते हैं। जनसंपर्क के दौरान नौकरीपेशा लोगों ने श्री शर्मा को राजधानी में बेहतर ट्रांस्पोर्टिंग सिस्टम नहीं होने से हो रही कठिनाईयों से भी अवगत कराया। यह कहा कि राजधानी में निगम द्वारा संचालित सिटी बसों में बेतरतीब ढंग से यात्रियों को आवागमन करना पडता है। यात्री बसों में किराया का टिकट भी यात्रियों को नहीं दिया जाता है। रात्रि 8 बजे के बाद काफी बसें बंद हो जाती हैं जिस कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है।

    पवन शर्मा ने लोगों से कहा कि चुनाव केवल मैं नहीं, अपने मुद्दों के साथ हम सभी शहरवासी लड़ रहे हैं और जीतेंगे भी। यह भी कहा कि मैं किसी पेशेवर राजनीतिक दल से नहीं हूं इसलिए हमारे पास संसाधन सीमित हैं। शहर की जनता ही मेरी शक्ति, कार्यकर्ता और संदेशवाहक है। शहर की वर्तमान व्यवस्था को बदलने के लिए शहरवासियों का मेरे प्रति सम्मान और उत्साह यह दर्शाता है कि राजधानी में बदलाव होना तय है। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देने की अपील की।

    #Online news jharkhand Latest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने महिलाओं के सम्मान दिया, उनके ही वोट से बनेगी सरकार : विजया रहाटकर
    Next Article रांची पुलिस को वाहन चेकिंग में मिली बड़ी सफलता, 1.31 करोड़ के जेवरात समेत 2.78 लाख नकद जप्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.