Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : ‘रघुवर को हराने की क्षमता सरयू में नहीं’
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : ‘रघुवर को हराने की क्षमता सरयू में नहीं’

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । झारखंड में पहले चरण में हुए 64 प्रतिशत से ज्यादा मतदान को भाजपा अपने लिए फायदेमंद मान रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड विधानसभा चुनाव में मीडिया मामलों के प्रभारी सुदेश वर्मा का कहना है कि पिछली बार की तरह हुए मतदान से साफ जाहिर है कि भाजपा फिर से वापसी कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से ही भाजपा ने बढ़त बना ली है, अब विपक्ष और आलोचक भी कहने लगे हैं कि सत्ता में भाजपा वापसी करने जा रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट से पार्टी के ही वरिष्ठ नेता सरयू राय के लडऩे पर सुदेश ने कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    उनमें रघुबर दास को हराने की क्षमता नहीं है। कहा जा रहा है कि गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने से आदिवासियों का एक धड़ा भाजपा से नाराज है, इस सवाल पर सुदेश वर्मा ने कहा, गुरुजी (शिबू सोरेन) आदिवासी हैं। उनके सुपुत्र हेमंत सोरेन आदिवासी हैं।

    उन्हें मौका तो मिला था तो क्या उन्होंने झारखंड को आगे बढ़ाने का काम किया? आदिवासी होना काफी नहीं है। आदिवासियों की भावनाओं को समझकर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। बिजली होगी तो आदिवासियों के घर पहुंचेगी, शौचालय बनेगा तो उनके उनके घर भी बनेगा। यह सरकार आदिवासियों के बारे में स्पेशल सोचती है।

    चुनाव बाद भी आजसू से गठबंधन जारी रखने के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बयान पर सुदेश कहते हैं, चुनाव में हमारी पार्टी को बहुमत मिलेगा, मगर इसका मतलब यह नहीं कि कोई सहयोगी बनना चाहेगा तो हम सहयोग नहीं लेंगे। हमने गठबंधन नहीं तोड़ा। आजसू की कुछ अपनी मांग थी तो उन्होंने तोड़ा। हमने किसी को अछूत नहीं माना।

    जो भी झारखंड के विकास को हमारे ढंग से करना चाहेगा, हमारे साथ होगा। झारखंड में चुनावी आंकड़े भले भाजपा के पक्ष में हैं, मगर जमीनी रिपोर्ट ज्यादा बेहतर नहीं बताई जाती, इस बात को खारिज करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने आईएएनएस से कहा, नरेंद्र मोदी का नाम सुनते ही राज्य में गरीबों के चेहरे चमक उठते हैं। वोट डालते समय जनता के जेहन में मोदी का नाम और रघुबर दास का काम होगा। पार्टी 65 पार के नारे को साकार कर दिखाएगी।

    मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ पार्टी के कद्दावर नेता सरयू राय के लडऩे को लेकर सुदेश ने कहा, सरयू राय सीनियर नेता रहे हैं। लेकिन उन्होंने पार्टी खुद छोड़ी, पार्टी ने उन्हें नहीं छोड़ा। यह विचारधारा आधारित पार्टी है। अच्छा व्यक्ति होना काफी नहीं है, आप पार्टी के साथ हैं या नहीं, यह मायने रखता है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस को वाहन चेकिंग में मिली बड़ी सफलता, 1.31 करोड़ के जेवरात समेत 2.78 लाख नकद जप्त
    Next Article फिल्मकार करण जौहर ने कहा, दोस्ताना से काफी अलग होगी दोस्ताना-2

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.