रांचीः बीआईटी लालपुर NSS के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गीत-संगीत, भाषण का कार्यक्रम भी हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद संस्थान की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि गुरु और शिष्य दोनों एक-दूसरे के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हम शिक्षक कभी-कभी अपने छात्रों से भी बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामनी की, कहा आप सभी जीवन मे उन बुलंदियों को छू जिससे आपके शिक्षक अपने ज्ञान पर गर्व महसूस करने लगे और अपने शिष्यों पर अभिमान करें।
NSS के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को आज के इस दिवस पर बधाई देते हुए कहा की हम इस प्रकार के आयोजन कर अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं, साथ ही हम उन गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कर्तव्य पालन के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संजय कुमार ,डॉ अमृता प्रियम ,डॉ श्रावणी,डॉ शीबा मित्रा, श्री सिद्धि कांत ,मनोज कुमार, शांतनु सिन्हा, ने छात्रों के साथ मिलकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटकर बच्चों के साथ खुशियां मनायीं। कार्यक्रम में मंच संचालन निकिता ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आस्था प्रतिभा, आशीष कुमार, सेजल,तनीषा श्रीवास्तव, समृद्धि, कृष्णा, ख़ुशी, कुमारी भावना, संपदा उपाध्याय, ने अपनी बेहतरीन सहयोग किया।
BIT LALPUR EXTENTION: गुरु और शिष्य दोनों का एक दूसरे के जीवन में महत्वपूर्ण स्थानः निदेशक

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

