Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»डुमरी उपचुनावः सियासत गर्म, पक्ष-विपक्ष के नेता अपने-अपने तरीके से वोटरों को रिझाने में जुटे
    झारखंड

    डुमरी उपचुनावः सियासत गर्म, पक्ष-विपक्ष के नेता अपने-अपने तरीके से वोटरों को रिझाने में जुटे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2023Updated:September 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गर्म है। डुमरी उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सत्तारूढ़ झामुमो के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार डुमरी का चुनावी दौरा कर रहे हैं। इधर, विपक्ष भी कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो लगातार डुमरी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए वोटरों को रिझाने में लगे हुए हैं। धुआंधार प्रचार के साथ-साथ दोनों पक्ष से नेताओं और कार्यकर्ताओं की पूरी फौज डुमरी में जुटी हुई है। दोनों गठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। शनिवार को डुमरी के इलाके में तीन पूर्व मुख्यमं​त्री के साथ-साथ हेमंत सोरेन सरकार के कई मंत्री प्रचार करेंगे। डुमरी उपचुनाव पांच सितंबर को है।
    आजसू की जनसभा
    बीजेपी नेताओं के अलावा आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का भी डुमरी के कई ईलाकों में जनसभा का कार्यक्रम तय है। शनिवार को डुमरी में पद यात्रा करेंगे और अपनी प्रत्याशी यशोदा देवी के लिए वोट मांगेंगे। इधर, आईएनडीआईए गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में भी मंत्री बन्ना गुप्ता बलथरिया और पोड़इया तो पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय चैनपुर तथा सासारखो पंचायत में जनसम्पर्क करेंगे।

    Arjun munda Babulal marandi Dumri by-election Hemant Soren Subodhkant Sahay अर्जुन मुंडा डुमरी उपचुनाव बाबूलाल मरांडी सुबोधकांत सहाय हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में निजी स्कूल वाहनों में ओवरलोडिंग पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग
    Next Article घरों से निकलने वाले कचरे को अलग करेगा निगम, रिसाइकल करने की भी तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.