Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में निजी स्कूल वाहनों में ओवरलोडिंग पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग
    झारखंड

    जमशेदपुर में निजी स्कूल वाहनों में ओवरलोडिंग पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जिले के निजी स्कूलों की ओर से चलाए जा रहे निजी वाहनों में ओवरलोडिंग के ​खिलाफ अ​भिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले में जमशेदपुर अ​भिभावक संघ ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसे में अभिभावक संघ ने जमशेदपुर उपायुक्त जमशेदपुर एसएसपी और डीटीओ को ज्ञापन सौंप कर ओवरलोडिंग की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए लगातार वाहन जांच कर ओवरलोडिंग वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है।

    जो​खिम में बच्चों की जान

    संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश ने कहा कि जब जांच अभियान चलता है तो चालक जांच अभियान का हवाला देकर भाड़ा बढ़ा देते हैं और जैसे ही जांच अभियान बंद होता है वैसे ही वाहनों में ओवरलोडिंग कर बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। अभिभावकों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ आर्थिक बोझ और दूसरी तरफ बच्चों की जान जोखिम में। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

    हाल के दिनों में कई हादसे

    बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जमशेदपुर में ओवरलोडिंग की वजह से स्कूली वाहन से बच्चे चोटिल हो गए थे, जिसमें साफतौर पर ओवरलोडिंग कारण देखा गया। जुगसलाई क्षेत्र में स्कूली वाहन पलटने से कई बच्चे घायल हो गए। लगातार ओवरलोडिंग की वजह से जहां एक तरफ अभिभावक चिंतित नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल आना जाना कर रहे हैं।

    Jamshedpur Parents Association Jamshedpur Private School Overloading in School Van जमशेदपुर अ​भिभावक संघ जमशेदपुर निजी स्कूल स्कूल वैन में ओवरलोडिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो ने जमशेदपुर में आदर्श थाना निर्माण के लिए डीसी को सौंपा मांगपत्र
    Next Article डुमरी उपचुनावः सियासत गर्म, पक्ष-विपक्ष के नेता अपने-अपने तरीके से वोटरों को रिझाने में जुटे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.