Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जज्बे को सलाम : मतदान केन्द्र पहुंच दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान, प्रशासन की व्यवस्था को सराहा
    जोहार ब्रेकिंग

    जज्बे को सलाम : मतदान केन्द्र पहुंच दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान, प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पलामू : विधानसभा आम चुनाव-2019 के अंतर्गत पलामू जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 30 नवंबर 2019 को प्रातः 7 बजे से मतदान प्रक्रिया चल रही है। मतदान 3 बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर सभी आम व खास लोगों में उत्साह है। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उत्साह पूर्वक मतदान केन्द्र पहुंचे और मतदान कर लोकतंत्र के इस महात्योहार में सहभागी बने। 


    मतदान केन्द्र पर मतदान करने के बाद निकले बुजुर्ग व दिव्यांग  मतदाताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से की गई विशेष तैयारियों की सराहना की। जिला प्रशासन को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए मतदाताओं ने कहा कि प्रशासन में उनके लिए जो सुविधाएं उपलब्ध कराई है वह निश्चित रूप से काबिले तारीफ है।

    प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं से उन्हें मतदान करने में काफी सहूलियत हुई है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए जहां व्हील चेयर, रैंप आदि की व्यवस्था की गई थी। वहीं बुजुर्ग मतदाताओं को भी सहयोग किया जा रहा था। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा देने के लिए भारत स्काउट एंड गाइड के कैडेट लगाए गए थे। साथ बीएलओ भी मतदाताओं को सहयोग कर रहे थे। इसके अलावा आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद की। 

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने सभी पलामूवासियों से अपील किया है कि वे शीघ्र मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें। उन्होंने कहा है कि वैसे मतदाता जो मतदान के निर्धारित समय सीमा 3 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर लाइन में लग गए हैं, उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडालटनगंज के चैनपुर बूथ पर जोरदार हंगामा,कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का ग्रामीणों ने किया विरोध, भाजपा के आलोक चौरसिया से है सीधी टक्कर, वीडियो वायरल
    Next Article कार्रवाई के दायरे में आये केएन त्रिपाठी, पूछताछ के पुलिस ने जब्त किया लाईसेंसी पिस्टल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.