Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»गुलाम नबी आजाद बोले- ‘हिंदुस्तान में सब हिंदू से मुसलमान में कन्वर्ट हुए हैं, हिंदू धर्म बहुत पुराना है’
    देश

    गुलाम नबी आजाद बोले- ‘हिंदुस्तान में सब हिंदू से मुसलमान में कन्वर्ट हुए हैं, हिंदू धर्म बहुत पुराना है’

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस का दामन छोड़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का गठन करने वाले गुलाम नबी आजाद ने हिंदू और इस्लाम धर्म को लेकर एक बयान दिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का है। वह बीते 9 अगस्त को यहां पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    आजाद ने कहा कि हमारे हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस्लाम 1500 साल पहले आया है, हिंदू धर्म बहुत पुराना है. वो बाहर से आए होंगे 10-20, वो जब मुगलों की फौज में थे, बाकी सब हिंदू से ही कन्वर्ट हुए हैं मुसलमान हिंदुस्तान में. इसकी मिसाल हमारे कश्मीर में है। कश्मीर में कौन था 600 साल पहले मुसलमान, सब कश्मीरी पंडित थे। सबको इस्लाम कर दिया।

    उन्होंने कहा, सब इसी धर्म में पैदा हुए हैं। मैं आपसे कहूंगा हमें मिलकर सबने इन घर को बनाना है। ये हमारा घर है। यहां कोई बाहर से नहीं आया है। यहीं इसी मिट्टी की पैदावार हैं। इसी मिट्टी में खत्म होना है. मैं पार्लियामेंट में बोला, बहुत सारी चीजें हैं जो यहां आप तक नहीं पहुंचती हैं। हमारे बीजेपी के किसी नेता ने बताया कि कोई बाहर से आए हैं कोई अंदर से आए हैं। मैंने कहा, अंदर-बाहर से कोई नहीं आया है।

    उन्होंने लोगों से शांति, भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति में जो मजहब का सहारा लेता है, वो कमजोर है. जिसको खुद पर भरोसा होगा, वो मजहब का सहारा नहीं लेगा. जो सही आदमी है, वो यह बताएगा कि मैं आगे क्या करूंगा, कैसे विकास लाऊंगा, जो कमजोर है, वो यही कहेगा कि मैं हिंदू हूं या मुसलमान हूं इसलिए मुझे वोट दो। उन्होंने कहा कि सब इसी मिट्टी में मिल जाते हैं तो क्यों हिंदू-मुसलमान करना? यह सब सियासी जंग है।

     

    Everyone in India has converted from Hindu to Muslim Ghulam Nabi Azad Hinduism is very old
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर हिंसा की जांच करेगी सीबीआई की ‘स्पेशल 53’ टीम, 29 महिला अधिकारी भी शामिल
    Next Article माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक और अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.