Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 11:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल फ्रॉड: चाइनीज एप के जरिए 1400 करोड़ की ठगी, जामताड़ा को भी छोड़ा पीछे
    देश

    अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल फ्रॉड: चाइनीज एप के जरिए 1400 करोड़ की ठगी, जामताड़ा को भी छोड़ा पीछे

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देश के विभिन्न राज्यों से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आता ही रहता है। लेकिन इस बार अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस ठगी ने झारखंड के जामताड़ा जिले को भी पीछे छोड़ दिया है। इस घटना को किसी और नहीं बल्कि एक चीनी नागरिक ने अंजाम दिया है। उसने एक चाइनीज एप बनाकर 1200 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। बताया जाता है कि उस चीनी नागरिक ने लगभग 1400 करोड़ का डिजिटल फ्रॉड किया है।

    मामले का खुलासा गुजरात पुलिस ने किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चीनी नागरिक ने गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लोगों को चूना लगाया है। पुलिस के अनुसार इस चाइनीज नागरिक ने लोगों  को जाल में फंसाने के लिए फुटबॉल सट्टेबाजी एप डेवलप कर गुजरात और यूपी के लगभग 1200 लोगों को शिकार बनाया और नौ दिनों में ही लगभग 1400 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।

    SIT जांच में खुलासा

    इस डिजिटल फ्रॉड का मामला सामने आने के बाद गुजरात पुलिस की चूलें हिल गयी। फ्रॉड को उजागर करने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन करना पड़ा। SIT टीम जांच के लिए चीन के शेन्ज़ेन क्षेत्र के वू उयानबे के पास तक गई। फ्रॉड फिर भी हाथ नहीं आया। इस फ्रॉड का पता पहली बार जून 2022 में चला था। ठगों ने “दानी डेटा” ऐप का इस्तेमाल करके गुजरात और उत्तर प्रदेश में लोगों को अपना निशाना बनाया।

    स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया

    जांच के क्रम में SIT टीम को एक चीनी नागरिक की जानकारी मिली जो 2020 और 2022 के बीच भारत आया था। वह पाटन और बनासकांठा में कुछ समय तक रुका था। वहां के स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। फिर इसी दौरान मई 2022 में एक ऐप लॉन्च किया। ऐप के जरिये लोगों को सट्टा लगाने का लालच दिया गया। सबसे बड़ी बात यह कि वह चीनी ऐप के जाल में हर वर्ग के लोग फंस गये और हर रोज औसतन 200 करोड़ रुपये का ठगी करता था। मुख्य रूप से फुटबॉल खेल के माध्यम से ऐप ने नौ दिनों के बाद अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे निवेशकों को एहसास हुआ कि उनका पैसा डूब गया है।

    डिजिटल फ्रॉड से जुड़े नौ लोग गिरफ्तार

    CID (Crime) साइबर सेल ने इस डिजिटल फ्रॉड से जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने कथित तौर पर शेल कंपनियां बनाकर हवाला नेटवर्क के माध्यम से पैसे की आवाजाही की सुविधा प्रदान की थी। हालांकि, अगस्त 2022 में जब गुजरात पुलिस ने कार्रवाई की, तब तक मास्टरमाइंड गायब हो चुका था और चीन लौट चुका था। उस चीनी नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए भी पुलिस के पास कोई सबूत नहीं हैं।

    1400 crore fraud Chinese app Chinese citizen digital fraud Gujarat Jamtara jharkhand Uttar Pradesh साइबर फ्रॉड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : पांकी- मेदिनीनगर मख्य पथ पर ट्रक ने दो बाइक सवार नाबालिग की रौंदा, दोनों की मौत
    Next Article मणिपुर हिंसा की जांच करेगी सीबीआई की ‘स्पेशल 53’ टीम, 29 महिला अधिकारी भी शामिल

    Related Posts

    देश

    मां वैष्णो देवी की यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, श्रद्धालुओं के चेहरों पर लौटी रौनक

    September 17, 2025
    देश

    UPPSC RO/ARO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, 7,509 उम्मीदवार सफल

    September 17, 2025
    देश

    मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने कॉल करके दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025
    Latest Posts

    मां वैष्णो देवी की यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, श्रद्धालुओं के चेहरों पर लौटी रौनक

    September 17, 2025

    इरफान अंसारी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- ‘भाजपा के महल देखकर आंखों में मोतियाबिंद हो गया, आदिवासी-दलितों के घरों में पंखा तक नहीं’

    September 17, 2025

    बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल : गैर-आपात सेवाएं ठप

    September 17, 2025

    कोलफील्ड एक्सप्रेस में चार दशक से जारी है विश्वकर्मा पूजा की परंपरा, डेली पैसेंजर्स निभा रहे हैं आस्था

    September 17, 2025

    PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.