Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 7:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राहुल गांधी नहीं, गौरव गोगोई ने की अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत, बोले- पीएम मोदी का तोड़ना चाहते हैं मौनव्रत
    देश

    राहुल गांधी नहीं, गौरव गोगोई ने की अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत, बोले- पीएम मोदी का तोड़ना चाहते हैं मौनव्रत

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष के सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपने स्पीकर्स के क्रम में परिवर्तन किया। राहुल गांधी नहीं, गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पर सबसे पहले चर्चा की शुरुआत की।

    चर्चा की शुरुआत होते ही बीजेपी ने किया हंगामा

    राहुल गांधी की जगह जब गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की तो भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बीजेपी सांसद पूछने लगे की जब राहुल गांधी इस पर चर्चा करने के लिए आने वाले थे तो अब अचानक बदलाव कर गौरव गोगोई को आगे क्यों किया जा रहा है।

    मणीपुर की बेटी मांग रही इंसाफ- गोगोई

    चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा,’यह अविश्वास प्रस्ताव हम मणिपुर के लिए लेकर आए हैं। मणिपुर का युवा इंसाफ मांगता है। मणीपुर की बेटी इंसाफ मांगती है। मणिपुर का किसान इंसाफ मांगता है। अगर मणिपुर प्रभावित हुआ है तो भारत प्रभावित हुआ है। हम सिर्फ मणिपुर की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि भारत की बात कर रहे हैं। हमारी अपेक्षा थी कि एक संदेश जाए कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश मणिपुर के साथ है, लेकिन अफसोस की बात है कि ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री महोदय ने एक मौनव्रत लिया। ना लोकसभा में कुछ बोलेंगे ना राज्यसभा में कुछ बोलेंगे। इसलिए यह नौबत आन पड़ी है कि हम अविश्वास प्रस्ताव के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का मौन व्रत तोड़ना चाहते हैं।

    मणिपुर पर बोलने में 80 दिन क्यों लगे?

    गौरव गोगोई ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर क्यों नहीं गए। मोदी को मणिपुर पर कुछ बोलने के लिए 80 दिन क्यों लग गए। पीएम मोदी की तरफ से संवेदना का कोई शब्द या शांति की अपील क्यों नहीं की गई। मंत्री बोलें, कोई नहीं रोक रहा, लेकिन पीएम मोदी के शब्दों में जो वजन है, वह किसी मंत्री में नहीं है। हमारा तीसरा सवाल है कि पीएम ने मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया। गुजरात में चुनाव से पहले दो बार मुख्यमंत्री बदल दिए, उत्तराखंड, त्रिपुरा में भी मुख्यमंत्री बदल दिए। लेकिन मणिपुर के मुख्यमंत्री को विशेष आशीर्वाद क्यों?

    Gaurav Gogoi Gaurav Gogoi started discussion new delhi no-confidence motion PM modi PM Modi wants break vow silence Rahul Gandhi अविश्वास प्रस्ताव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन आज से
    Next Article देवघर में लगातार बारिश से खराब हुआ मौसम, आज की सभी फ्लाइट कैंसिल

    Related Posts

    देश

    22 सितंबर से इलेक्ट्रॉनिक्स पर GST में भारी कटौती, AC, TV और डिशवॉशर होंगे सस्ते…

    September 16, 2025
    खेल

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025
    कारोबार

    GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    September 16, 2025
    Latest Posts

    CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य

    September 16, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

    September 16, 2025

    जमीन के लफड़े को लेकर हुई थी सुरेश की ह’त्या, दो गिरफ्तार

    September 16, 2025

    CM ने की पूर्व मंत्री के परिवार से मुलाकात, घाटशिला से चुनाव लड़ सकते हैं सोमेश सोरेन …

    September 16, 2025

    COPLOT बैठक में संस्थागत समन्वय पर जोर, डॉ. महुआ माजी बनी चर्चा का केंद्र

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.