Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»संसद में निशिकांत दूबे ने गोड्डा क्षेत्र में एनएच और फ्लाईओवर विलंब का उठाया मुद्दा तो गडकरी ने दिया ये जवाब
    झारखंड

    संसद में निशिकांत दूबे ने गोड्डा क्षेत्र में एनएच और फ्लाईओवर विलंब का उठाया मुद्दा तो गडकरी ने दिया ये जवाब

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा में गुरुवार को गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने क्षेत्र में नेशनल हाइवे और फ्लाईओवर निर्माण कार्य में विलंब का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर हिस्से में एनएच प्रोजेक्ट को लेकर कई परियोजनाएं चल रही है। निशिकांत दुबे ने बताया कि एनएचएआई की ओर से कई परियोजनाओं पर काम किया जाता है, जबकि कुछ एनएच प्रोजेक्ट पर संबंधित राज्यों की पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काम किया जाता है, जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय का कोई अधिकार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि गोड्डा संसदीय क्षेत्र में एनएच 114ए परियोजना को पांच साल पहले मंजूरी मिली। केंद्रीय मंत्री ने 4 फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधूरा है।

    मंत्री नितिन गडकरी ने दिलाया भरोसा

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस सड़क परियोजना को लेकर उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार स्टेट पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर निकाला गया था। लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति की वजह से इस निर्माण कंपनी को टर्मिनेट किया गया। उसके बाद नया टेंडर निकाला गया, उसमें विलंब हुआ है। गडकरी ने कहा कि मंत्रालय स्तर पर विलंब हुआ है या राज्य में पीडब्ल्यूडी विभाग के स्तर पर देरी हो हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    Bjp delay construction flyover Godda Godda area National Highway new delhi Nishikant Dubey Nitin gadkari Parliament reason
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुभाष मुंडा हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन, थाना प्रभारी सस्पेंड
    Next Article मिड डे मील घोटाला मामला : संजय तिवारी, राजू वर्मा और सुरेश कुमार के खिलाफ आरोप गठन एक अगस्त को

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.