Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»माता बनी कुमाता : पलामू में सौतेली मां ने बेटे को पहले रॉड से पीटा, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, शव को गड्ढे में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    झारखंड

    माता बनी कुमाता : पलामू में सौतेली मां ने बेटे को पहले रॉड से पीटा, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, शव को गड्ढे में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू। छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव में एक मां ने पहले अपने सौतेले बेटे की रॉड से पिटाई की, फिर गला दबा कर हत्या कर दी। घटना के बाद मां ने बेटे के शव को गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने बेटे की हत्या करने वाली सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मनहो के रहने वाले लालमोहन यादव ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटे थे, जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी अक्सर पहली पत्नी के बेटे विवेक और उसके भाई को प्रताड़ित करते रहती थी। देर रात काजल देवी का सौतेले बेटों के साथ किसी बात को लेकर बहुत झगडा हुआ था। बहस के बाद काजल देवी ने लोहे के रॉड से 12 वर्षीय विवेक की पिटाई की, इस पिटाई में विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, बाद में काजल देवी ने विवेक की गला दबाकर हत्या कर डाली, हत्या के बाद काजल देवी ने शव को घर से कुछ दूर पानी के गड्ढे में फेंक दिया था।

    विवेक के छोटे भाई ने मामले की जानकारी आज स्थानीय ग्रामीणों को दी। स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि सौतेली मां ने ही विवेक कुमार की हत्या की है, पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ गमछा एवं विवेक के कपड़े को बरामद किया है. हत्या की आरोपी सौतेली मा से पूछताछ की जा रही है।

    Chhatarpur police station In Palamu Mata became Kumata the police arrested him the stepmother first beat the son with a rod then strangulated him to death threw the dead body into a pit
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र का कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article झारखंड कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, अध्यक्ष पद की रेस में सुबोधकांत सहाय, गीता कोड़ा और बन्धु तिर्की का नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.