Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब भारत की अंजू पहुंच गई लाहौर
    देश

    प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब भारत की अंजू पहुंच गई लाहौर

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली/लाहौर : आजकल बीते कुछ दिन से प्यार को पाने के लिए महिलाएं सरहद को नाप रहीं हैं। अगर पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर की बात करें तो उसे पबजी खेलते हुए नोएडा के रहने वाले सचिन से प्यार हो गया और वो अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गईं। पिछले सप्ताह पौलेंड की रहने वाली महिला अपने प्यार को पाने के लिए भारत पहुंची। उसके बाद वो अपने प्रेमी से मिलने के लिए झारखंड के हजारीबाग पहुंच गई। अब भारत की रहने वाली 35 वर्षीय अंजू ने भी अपने दो बच्चों को छोड़ पाकिस्तान पहुंच गईं हैं।

    अंजू और नसरुल्‍ला की लव स्‍टोरी बनी सुर्खियां

    भारत की अंजू और पाकिस्‍तान के नसरुल्‍ला की लव स्‍टोरी अब सुर्खियां बन रही है। सीमा हैदर की तरह ही ऑनलाइन मिले प्‍यार को हासिल करने के लिए अंजू पाकिस्‍तान पहुंच गई। उसे यहां के खैबर पख्‍तूनख्‍वां के रहले वाले नसरुल्‍ला से प्‍यार हो गया था। नसरुल्‍लाह खैबर के अपर दीर में का रहने वाला है। पाकिस्‍तान की सरकार अब इस मामले की जांच में जुट गई है। 35 साल की अंजू और 29 साल के नसरुल्‍ला के बीच चार साल पहले फेसबुक पर लवस्‍टोरी की शुरुआत हुई थी। अंजू शादीशुदा है और इसके बाद भी नई दिल्‍ली से अपने प्रेमी से मिलने के लिए सीधा खैबर पहुंच गई थी।

    मीडिया को नहीं मिलने की मंजूरी

    नसरुल्ला के कुछ रिश्तेदारों ने पाकिस्‍तान के आज न्यूज को बताया है अंजू भारत में एक विवाहित महिला है। वह एक आजाद जीवन जी रही थी और वहां नौकरी करती है। उनका दावा है कि वह शादी के मकसद से पाकिस्तान नहीं आई हैं बल्कि सिर्फ खैबर के दर्शनीय स्थलों को देखने यहां आई थी। रविवार को जब इनकी लवस्‍टोरी पहली बार सामने आई तो खैबर के पत्रकारों को अंजू से मिलने की मंजूरी नहीं दी गई। उन्हें बताया गया कि अंजू और नसरुल्ला बाहर गये हैं। नसरुल्ला ने बाद में बीबीसी उर्दू को बताया कि वो दोनों अपने जीवन को लेकर मीडिया में प्रचार नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि वे अंजू की अगली पाकिस्तान यात्रा पर शादी करेंगे।

    दो से तीन दिनों में सगाई

    नसरुल्‍ला ने कहा, ‘अगले दो से तीन दिनों में अंजू और मैं औपचारिक रूप से सगाई कर लेंगे। फिर दस से बारह दिनों के बाद वह भारत वापस चली जाएगी और फिर शादी के लिए आएगी। यह मेरी और अंजू की निजी जिंदगी है। हम नहीं चाहते कि इसमें हस्तक्षेप हो। हम मीडिया से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा का अपर दीर एक रूढ़िवादी क्षेत्र है जो अफगानिस्तान की सीमा पर है। अंजू प्रसाद उत्तर प्रदेश से हैं और नहीं चाहतीं कि उनकी जानकारी, विशेषकर जिस कंपनी में वह काम करती हैं उसका नाम न्‍यूजपेपर्स में आए।

    अंजू को परिवार का पूरा समर्थन

    वह अपने देश वापस आकर अपना काम फिर से शुरू करना चाहती है। नसरुल्ला ने कहा कि वीजा प्रक्रिया पूरी करने में अंजू को दो साल लग गए। उन्होंने फैसला किया कि शादी के बारे में आखिरी फैसला लेने से पहले अंजू पहले पाकिस्तान में अपने परिवार से मिलेंगी। अंजू की पाकिस्तान यात्रा का उनका परिवार पूरे दिल से समर्थन कर रहा है। न केवल परिवार को बल्कि अंजू को भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों को भी यह भरोसा दिलाना पड़ा कि उन्हें मिलने का पूरा अधिकार है।

    क्‍या इस्‍लाम कबूल करेगी अंजू?

    अंजू ने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया और नसरुल्ला ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश और आंतरिक मंत्रालयों के कार्यालयों का दौरा किया। नसरुल्लाह कहते हैं कि उनकी कहानी में धर्म कोई वजह नहीं है। उन्होंने बीबीसी उर्दू को बताया कि अंजू इस्लाम अपनाती है या नहीं, यह उसका अकेले का निर्णय होगा और वह उस निर्णय का सम्मान करेगा। स्थानीय लोगों ने अपर दीर में अंजू को लेकर लोगों के विचार सकारात्मक हैं। नसरुल्‍ला का कहना है कि वह पख्तूनों की मेहमान और बहू है।

    Anju Hazaribagh India jharkhand Lahore love measuring border Nasrulla new delhi Pakistan Seema Seema Haider women पाकिस्तान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 13 लोग घायल
    Next Article देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर झारखंड हाईकोर्ट ने 16 अगस्त तक जारी रखी रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.