Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 7:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मध्य प्रदेश में पेशाब कांड के बाद आया एक और शर्मनाक मामला, दलित व्यक्ति के चेहरे और शरीर पर लगाया मानव मल
    देश

    मध्य प्रदेश में पेशाब कांड के बाद आया एक और शर्मनाक मामला, दलित व्यक्ति के चेहरे और शरीर पर लगाया मानव मल

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छतरपुर : मध्य प्रदेश में पेशाब कांड के बाद एक और शर्मनाक वाली घटना सामने आयी है। छतरपुर जिले में एक दलित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके चेहरे और शरीर पर मानव मल लगा दिया, क्योंकि दलित व्यक्ति ने गलती से उसे ग्रीस लगे हाथ से छू लिया था। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

    आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

    हाल ही में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भारी आक्रोश फैल गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छतरपुर की घटना के संबंध में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले आरोपी रामकृपाल पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पीड़ित दशरथ अहिरवार ने शनिवार को पुलिस से संपर्क किया। अहिरवार ने दावा किया कि यह घटना तब हुई जब वह शुक्रवार को छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर बिकौरा गांव में पंचायत के लिए नाली के निर्माण में लगा हुआ था और आरोपी रामकृपाल पटेल पास के हैंडपंप पर नहा रहा था।

    ग्रीस लगे हाथों से दूसरी जाति के व्यक्ति छू लिया था

    अहिरवार ने दावा किया कि उसने गलती से निर्माण कार्य में इस्तेमाल किये जा रहे ग्रीस लगे हाथों से पटेल को छू लिया। महाराजपुर पुलिस थाने के पास पत्रकारों से बात करते हुए अहिरवार ने दावा किया कि इसके बाद पटेल नहाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मग में पास में पड़ा मानव मल लाया और इसे मेरे सिर और चेहरे सहित शरीर पर लगा दिया।

    उन्होंने दावा किया कि पटेल ने उन्हें जाति के आधार पर अपमानित भी किया। अहिरवार ने आरोप लगाया, “मैंने मामले की सूचना पंचायत को दी और बैठक बुलाई। इसके बदले पंचायत ने शुक्रवार को मुझ पर 600 रुपये का जुर्माना लगा दिया।”

    एसडीओपी ने दी ये जानकारी

    अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मनमोहन सिंह बघेल ने कहा, “रामकृपाल पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा), 506 (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचारों की रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।”

    बघेल ने कहा कि अहिरवार अन्य लोगों के साथ काम कर रहा था और वे लोग पास में नहा रहे पटेल के साथ मजाक कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, “वे खेल-खेल में एक-दूसरे पर चीजें फेंक रहे थे, तभी अहिरवार ने पटेल के हाथ पर ग्रीस लगा दिया। इसके बाद पटेल ने हाथ से मानव मल उठाया और अहिरवार की पीठ पर फेंक दिया।” पंचायत पर अहिरवार के दावे के बारे में पूछे जाने पर, बघेल ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित की उम्र 40 से 45 साल के बीच है।

    Chhatarpur Dalit man face and body human excreta smeared Madhya Pradesh shameful case urine incident पेशाब कांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 23 July 2023: मिथुन, कर्क, सिंह सहित इन राशि वालों को मिलेगा रुका धन, संपत्ति में वृद्धि होगी, जानिए अपना राशिफल
    Next Article अब भारतीय भाषाओं में पढ़ेंगे LKG से लेकर 12वीं क्लास के बच्चे, सीबीएसई बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

    Related Posts

    देश

    नवरात्रि के पहले दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दिखा अद्भुत नजारा

    September 22, 2025
    कोर्ट की खबरें

    SC का जैकलीन फर्नांडीज को झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की FIR रद्द करने से इनकार

    September 22, 2025
    देश

    IBPS RRB भर्ती 2025: 13,294 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

    September 22, 2025
    Latest Posts

    अनुसूचित जाति के हित में निगम में बड़ा कदम, आयोग ने सुधारों पर लगाई मुहर

    September 22, 2025

    IPS शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने संभाला पलामू जोनल आईजी का पदभार, बोले- सभी SP से समन्वय बनाकर होगा काम

    September 22, 2025

    रांची में एथलेटिक्स का महाकुंभ, 12 राज्यों के 650 से ज्यादा खिलाड़ी कर रहे प्रतिभा का प्रदर्शन

    September 22, 2025

    300 युवा बनेंगे हुनरमंद, टाटा पावर एमपीएल और लोक भारती देगा निःशुल्क ट्रेनिंग

    September 22, 2025

    जमशेदपुर में महिला ने ट्रेन के सामने लगा दी छालांग, जांच में जुटी रेलवे पुलिस…

    September 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.