Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»छत्तीसगढ़ : अफसर, नेता और कारोबारी के छह से अधिक ठिकानों पर ईडी-आईटी का छापा
    देश

    छत्तीसगढ़ : अफसर, नेता और कारोबारी के छह से अधिक ठिकानों पर ईडी-आईटी का छापा

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तड़के छह से अधिक ठिकानों पर आईटी और ईडी की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई एक अफसर, कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारियों के ठिकानों पर की गई है। आईटी और ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर सहित रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा में दबिश दी है।

    उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले छापों से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ हैं। ईडी ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में कारोबारियों और अफसरों के घर दबिश दी है। रायपुर में रामदास अग्रवाल के जोरा स्थित अनुपम नगर के घर में जांच जारी है। कोरबा में निगम कमिश्ननर प्रभाकर पांडेय के घर पर सुबह पांच बजे से पांच सदस्यीय टीम छानबीन कर रही है।

    ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं। यह जवान घर के अंदर और बाहर तैनात हैं। सुबह दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने आईएएस दंपति और एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार ईडी का छापा आईएएस रानू साहू व उनके आईएएस पति जेपी मौर्या के देवेंद्र नगर स्थित आफिसर्स कॉलोनी में पड़ा है। शुरुआती जांच में कारोबारियों के ठिकानों से बड़े पैमाने पर बोगस बिल के साथ ही हवाला में पैसों के लेन देन के सबूत मिले हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : सरजा में सरकारी स्कूल की चार छात्राएं आहर में डूबीं, शव बरामद
    Next Article गिरिडीह : लाखों के अवैध माइका उर्फ ढिबरा जब्त करने के मामले में वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.