Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पतरातू घटना को लेकर झारखंड में गरमाई राजनीति, बीजेपी ने हेमंत सरकार को घेरा तो कांग्रेस और जेएमएम ने दिया ये जवाब
    झारखंड

    पतरातू घटना को लेकर झारखंड में गरमाई राजनीति, बीजेपी ने हेमंत सरकार को घेरा तो कांग्रेस और जेएमएम ने दिया ये जवाब

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। महिलाओं के साथ गैंग रेप का ग्राफ बढ़ा है तो वहीं अब पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। सोमवार की रात पतरातू में अपराधियों को पकड़ने गई झारखंड पुलिस पर अमन साव के गुर्गे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एटीएस के डीएसपी और दारोगा को गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना को लेकर झारखंड में राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरते हुए निशाना साधा तो कांग्रेस और जेएमएम ने भी इसका करारा जवाब दिया।

    24 घंटे में 5 वारदात

    बता दें अपनी अलग पहचान रखने वाला झारखंड अब अपराधियों की सक्रियता के कारण जाना जा रहा है। जहां अपराधियों द्वारा सड़कों पर तबातोड़ फायरिग देखने को मिल रही है। वहीं महिलाएं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। क्योंकि 24 घंटों के अंदर जहां रांची में 3 और बोकारो में 1 नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। वहीं पिछली रात पुलिस के अधिकारियों के ऊपर तबातोड़ फायरिंग की जाती है। जिसमें एटीएस के डीएसपी नीरज और एक थानेदार बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

    झारखंड में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा- प्रतुल शाहदेव

    इस पूरी घटना पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि झारखंड में जल जंगल जमीन की लूट तो थी ही मगर अब अपराधियों का मनोबल भी काफी बढ़ गया है जहा एक और जंगलों में नक्सली फिर से सक्रिय दिखने लगे है। वहीं शहरों में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। अब आम लोगों की बात तो दूर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। जहां पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती है वहां नाबालिग लड़कियों के साथ गैंग रेप को अंजाम दे दिया जाता है।

    अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन के पूरे कार्यकाल की बात करे तो 55 सौ लड़कियों के साथ रेप हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है। क्योंकि हेमंत सरकार खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जल्द भाजपा सड़कों पर उतरेगी।

    अपराधियों को सजा दिलवा रही है हेमंत सरकार- महुआ माजी

    वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने अपराधियों के मनोबल बढ़ने की बात मानते हुए कहा कि यह प्रशासन की कमजोर रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को अगर कानून व्यवस्था सही करनी है तो प्रशासन को मजबूत करना पड़ेगा। वहीं बीजेपी को महुआ माजी ने कहा वे ये ना कहे कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बल्कि पिछली सरकार से बेहतर यह सरकार काम कर रही है, और अपराधियों को सजा दिलवा रही है।

    अपराधियों से लोहा ले रही है झारखंड पुलिस- राजेश ठाकुर

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। लेकिन राज्य की पुलिस अपराधियों से लोहा भी ले रही है। तभी गोली लग रही है। अगर कुछ जिलों में अपराधियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है औऱ पुलिस अधीक्षक कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो इस पर भी मुख्यमंत्री और हमारी सरकार फैसला जल्द लेगी।

    Bjp Congress jharkhand Jharkhand over Patratu incident Jmm Mahua Maji Patratu Patratu incident Political uproar Pratul Shahdev Rajesh Thakur ranchi पुलिस अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल को किया लॉन्च, 10 करोड़ निवेशकों को मिलेंगे फंसे हुए पैसे
    Next Article यूपी से 50 हज़ार के इनामी अपराधी गिरफ्तार, रोहतास पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को मिली सफलता

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Latest Posts

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.