Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल को किया लॉन्च, 10 करोड़ निवेशकों को मिलेंगे फंसे हुए पैसे
    देश

    अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल को किया लॉन्च, 10 करोड़ निवेशकों को मिलेंगे फंसे हुए पैसे

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahara Refund Portal : सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ‘सीआरसीएस- सहारा रिफंड पोर्टल (CRCS-Sahara Refund Portal)’ लॉन्च कर दिया है। पोर्टल के जरिए सहारा की को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक अप्लाई कर सकते हैं। इन को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं। इस पोर्टल के जरिए सहारा में निवेशकों के फंसे पैसे 45 दिन में वापस मिल जाएंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। पैसे वापस नहीं मिलने पर निवेशकों ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की थी।

    10 करोड़ निवेशकों के फंसे हैं पैसे

    देशभर के 10 करोड़ निवेशकों के करोड़ों रुपये सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं। इस पोर्टल के लॉन्च होने से निवेशकों को उम्मीद जगी है कि उनके फंसे हुए पैसे अब वापस मिल जाएंगे। नई दिल्ली में सहारा रिफंड पोर्टल के शुभारंभ के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सहारा की सहकारी समितियों में जिन लोगों के रुपये कई सालों से डूबे हुए थे, उसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पोर्टल सहारा ग्रुप के 10 करोड़ से अधिक जमाकर्ताओं को अपना पैसा वापस पाने में मदद करेगा।

    9 महीने के भीतर लौटाए जाएंगे पैसे

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रिफंड पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा, “सहारा ग्रुप की चार सहकारी समितियों में फंसे जमाकर्ताओं का पैसा वापस करने की प्रक्रिया सहारा रिफंड पोर्टल के लॉन्च के साथ शुरू हो गई है।” सरकार ने 29 मार्च को कहा था कि सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के करीब 10 करोड़ निवेशकों को 9 महीने के भीतर पैसे लौटाए जाएंगे। यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट के 5,000 करोड़ रुपये सहारा-सेबी रिफंड अकाउंट से केंद्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार (CRCS) को ट्रांसफर करने के आदेश के बाद की गई थी।

    सहारा के 4 समितियों में फंसे हैं पैसे

    सहकारिता मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि सहारा समूह के निवेशकों की तरफ से दावा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मंगलवार को एक विशेष पोर्टल जारी किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं की तरफ से वैध दावे जमा करने के लिए पोर्टल विकसित किया गया है।

    सहकारिता मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी अर्जी

    इन सहकारी समितियों के नाम सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैं। सहारा ग्रुप की इन सहकारी समितियों के पास पैसे जमा करने वाले निवेशकों को राहत दिलाने के लिए सहकारिता मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। जिसके बाद शीर्ष अदालत ने इनके दावों की भरपाई के लिए 5,000 करोड़ रुपये CRCS को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।

    10 crore investors Amit shah Amit Shah launches Sahara refund portal money new delhi Sahara Sahara Refund Portal सहारा रिफंड पोर्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला झारखंड को भूमि सम्मान, लोहरदगा समेत 9 जिला सम्मानित
    Next Article पतरातू घटना को लेकर झारखंड में गरमाई राजनीति, बीजेपी ने हेमंत सरकार को घेरा तो कांग्रेस और जेएमएम ने दिया ये जवाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026
    Latest Posts

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.