Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा : पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    झारखंड

    चाईबासा : पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा । पुलिस ने चाईबासा के आनंदपुर प्रखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर संवेदकों से लेवी की मांग करने वाले तीन आरोपितों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपितों में रोबकेरा का मधुसूदन सिंह उर्फ छोटे, कांडी का रोशन भुइयां व बिरसा भुइयां शामिल हैं। इनके पास से चार देसी कट्टा, एक सिंगल बैरल बंदूक, दो बाइक, एक स्कूटी, गोली रखने वाला पाउच, चितकबरा पेंट, मोबाइल, पीएलएफआई का चंदा रसीद आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    इंस्पेक्टर फागु होरो ने गुरुवार को बताया कि आनंदपुर पुलिस व सीआरपीएफ 193 बटालियन ने हंसाबेड़ा में अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइक पर तीन दो युवक आ रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया। इस दौरान मौका पाकर एक युवक भाग निकला। पुलिस ने दोनों युवक रोशन और बिरसा की तलाशी ली तो उनसे एक-एक देसी कट्टा, चंदा रसीद बरामद हुआ।

    दोनों ने पूछताछ में बताया कि मधुसूदन सिंह उर्फ छोटे तथा कांडी का नवेंद्र सिंह उन्हें हथियार सप्लाई करता है। नवेंद्र भागने में सफल रहा। पुलिस तिरला में किराए पर रह रहे मधुसूदन के मकान पर छापेमारी कर स्कूटी, एक देसी कट्टा, जिंदा गोली, पीएलएफआई का चंदा रसीद बरामद किया। रोशन और बिरसा की निशानदेही पर कांडी जंगल में छिपाकर रखे गए एक सिंगल बैरल बंदूक, दो बैग में रखा गया 6 पीस गोली रखने वाला पाउच, 5 चितकबरा पेंट, काला गमछा, जूता बरामद किया।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, हमें किसी भी कार्य को निश्चित समय सीमा में करने का प्रयत्न करना चाहिए
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – पुलिस और जनता का रिश्ता जितना मजबूत होगा, विधि- व्यवस्था संधारण में उतनी ही सहूलियत होगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.