Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : सरफराज अहमद झामुमो की दहलीज पर, जानें पूरी रिपोर्ट
    झारखंड

    गिरिडीह : सरफराज अहमद झामुमो की दहलीज पर, जानें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2019Updated:November 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गिरिडीह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे, एकीकृत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सरफराज अहमद झारखंड मुक्ति मोर्चा की दहलीज पर खड़े है। मौजूदा राजनीतिक परिस्थियों ने उन्हे इस मुकाम पर ला खड़ा किया है।
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन के तहत गिरिहीह जिले की छह विधानसभा सीटों में से जमुआ सीट कांग्रेस के खाते में और गिरिहीह, डुमरी, धनवार एवं गाण्डेय झामुमो के खाते में गयी है। शेष बगोदर सीट पर भाकपा माले उम्मीदवार विनोद सिंह के समर्थन में यूपीए गठबंधन फिलहाल उम्मीदवार देने के पक्ष में नहीं है।
    इस सीट का इतिहास देखें तो गिरिडीह के पूर्व सांसद डॉ. अहमद गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र से दो बार जीत चुके हैं। लेकिन 2014 के चुनाव में भाजपा यहां से जीती और दूसरे स्थान पर जेएमएम के सालखन सोरेन रहे। जिसके कारण गाण्डेय सीट पर कांग्रेस कायदे से अपना दावा नहीं कर सकी। अबतक कांग्रेस अलाकमान चाहकर भी गाण्डेय सीट अपने कोटे में शामिल करने में सफल नहीं हुई। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की कोशिश अब भी जारी है। लेकिन झामुमो का कहना है कि गाण्डेय झामुमो की परम्परागत सीट रही है।
    राजनीतिक जानकार मानते हैं कि गाण्डेय विधानसभा सीट पर अल्पसंख्यक और आदिवासी वोटर हार-जीत तय करने की स्थिति में हैं। जब-जब इन मतों में बिखराव हुआ, उसका सीधा लाभ भाजपा को मिला। 2014 के चुनाव में भी भाजपा के प्रो. जयप्रकाश वर्मा इस सीट से जीते। भाजपा ने काफी मंथन के बाद एकबार फिर अपने पुराने योद्धा को टिकट दिया है। सियासी हल्कों में चर्चा है कि डॉ. अहमद हर हाल में चुनाव लड़ने के मूड में हैं। सिम्बल हाथ का हो या तीर-धनुष, इसका खुलासा एक-दो दिनों में हो जायेगा।

    #Jharkhand News #Online news jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए काम कर रही बंगाल सरकार
    Next Article जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने ली झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.