Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में रेलवे ने की 237 लोगों की मौत की पुष्टि, 200 लोगों को लाया जा रहा कोलकाता
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में रेलवे ने की 237 लोगों की मौत की पुष्टि, 200 लोगों को लाया जा रहा कोलकाता

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता। ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे ने शनिवार सुबह जारी बयान में इसकी पुष्टि की।

    बताया गया है कि 650 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें गोपालपुर, खंतापाड़ा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। राहत और बचाव कार्यों की निगरानी दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हो रही है।

    इस बीच सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हावड़ा लाया जा रहा है।इसमें 1000 यात्री सवार हैं। इसके अलावा एक विशेष ट्रेन चलाई गई है जो बालासोर से हावड़ा आ रही है। इससे 200 यात्रियों को कोलकात लाया जा रहा है। इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से खाना, चाय और पानी की व्यवस्था की गई है। खड़गपुर स्टेशन पर इन यात्रियों को भोजन मुहैया कराया गया है। ट्रेन के हावड़ा पहुंचने पर भी इन यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article खूंटी : एचईसी कर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    देश

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    राहत की खबर : देश में घट रहे कोरोना वायरस के एक्टिव मामले

    June 18, 2025
    देश

    बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.