Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 11:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मणिपुर हिंसा: सरकार ने ‘गंभीर मामलों’ में देखते ही गोली मारने के जारी किए आदेश
    देश

    मणिपुर हिंसा: सरकार ने ‘गंभीर मामलों’ में देखते ही गोली मारने के जारी किए आदेश

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2023Updated:May 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Manipur violence: Government issues shoot-at-sight orders in 'serious cases'
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मणिपुर। मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदेश में हिंसा हो रही है। मैतेई समुदाय को एसटी में शामिल करने की मांग के खिलाफ जनजातीय समूहों द्वारा बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश के 8 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को ठप कर दिया गया है। वहीं मणिपुर सरकार ने ‘शूट एट साइट’ का आदेश जारी किया है।

    राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जब समझाना-बुझाना, चेतावनी और उचित बल का प्रयोग की सीमा पार हो गई हो और स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सके, तो देखते ही गोली मारने का सहारा लिया जा सकता है। अधिसूचना राज्य सरकार के आयुक्त (गृह) के हस्ताक्षर हैं। अधिसूचना आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 के प्रावधानों के तहत जारी की गई है।

    9,000 से अधिक लोग विस्थापित

    नगा और कुकी आदिवासियों की ओर से आदिवासी एकजुटता मार्च निकालने के बाद बुधवार को हिंसा भड़क गई थी। हालात रात में और गंभीर हो गए थे। राज्य की 53 फीसदी आबादी वाले गैर-आदिवासी मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग के खिलाफ चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर बुलाए गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई। हिंसा के कारण 9,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।

    इस वजह से भड़की हिंसा

    मार्च का आयोजन मणिपुर हाईकोर्ट की ओर से पिछले महीने राज्य सरकार को मेइती समुदाय द्वारा एसटी दर्जे की मांग पर चार सप्ताह के भीतर केंद्र को एक सिफारिश भेजने के लिए कहने के बाद किया गया। पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में मार्च के दौरान हथियार लिए हुए लोगों की एक भीड़ ने कथित तौर पर मेइती समुदाय के लोगों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में भी हमले हुए। इस वजह से पूरे राज्य में हिंसा भड़क गई।

    government strict Manipur violence orders issued to shoot rioters
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में जातीय जनगणना पर पटना उच्च न्यायालय ने लगाई रोक
    Next Article Breaking News छवि की ‛छवि’ हुई धूमिल, ईडी ने जमीन घोटाले मामले में किया गिरफ्तार

    Related Posts

    कारोबार

    GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    September 16, 2025
    देश

    देहरादून और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही

    September 16, 2025
    देश

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025
    Latest Posts

    GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    September 16, 2025

    देहरादून और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही

    September 16, 2025

    भागलपुर का भोलानाथ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रफ्तार, रेलवे ने दे दी NOC

    September 16, 2025

    मामूली तेजी के साथ खुला आज का शेयर बाजार

    September 16, 2025

    JPSC ने निकाला दो परीक्षाओं का परिणाम, जानें इंटरव्यू की तारीख

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.