Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बंगाल रामनवमी झड़प : पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में भड़की हिंसा की जांच करेगा एनआईए
    देश

    बंगाल रामनवमी झड़प : पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में भड़की हिंसा की जांच करेगा एनआईए

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता । कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हावड़ा और दलखोला जिलों एवं पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा की जांच एनआईए को स्थानांतरित कर दी है।

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को सूचित किया कि अगर अदालत आदेश देती है, तो वह हावड़ा और हुगली जिलों में रामनवमी के जुलूसों को लेकर हुई झड़पों की जांच अपने हाथ में लेने के लिए तैयार है, जो 30 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक जारी रही। एनआईए ने सोमवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनाम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ के समक्ष अपना पक्ष रखा था।

    यहां तक कि पीठ ने भी कहा था कि उसे भी लगता है कि इस मामले में केंद्रीय एजेंसी से जांच जरूरी है, लेकिन उसने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति शिवगणनम ने कहा कि राज्य पुलिस के लिए यह पता लगाना संभव नहीं होगा कि वास्तव में इस तरह की झड़पों को भड़काने के लिए कौन जिम्मेदार है।

    उन्होंने कहा- कोर्ट में पेश की गई पुलिस रिपोर्ट से साफ है कि इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन हुआ है। इस तरह के आयोजन आम लोगों को डराते हैं। ऐसे में केंद्रीय एजेंसी से जांच की जरूरत महसूस होती है। साल दर साल कुछ ऐसा ही हो रहा है। हम वास्तव में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

    आवासों की छतों से पथराव की घटनाओं का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति शिवगणनम ने सवाल किया कि इतनी बड़ी मात्रा में पत्थर पहले से छतों पर क्यों जमा किए गए थे। तनाव शुरू होने के दस मिनट के भीतर ऐसे पत्थरों को छतों पर लाया जाना संभव नहीं है। चंदनागोर सिटी पुलिस के आयुक्त ने 7 अप्रैल को हुगली जिले के रिशरा में रामनवमी के जुलूस पर हुई झड़पों पर रिपोर्ट सौंपी थी, जहां इसने जुलूस में भाग लेने वालों को हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

    रिपोर्ट में कहा गया था कि जुलूस में भाग लेने वाले लोग जुलूस की शुरूआत से ही लगातार अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करके स्थानीय लोगों को उकसा रहे थे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : जमशेदपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, 103 नए मरीज मिले
    Next Article धनबाद : शिवडंगाल बस्ती में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, गुनहगाह को भागने में की मदद, 5 गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    Latest Posts

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16वें वित्त आयोग के लिए सौंपा ज्ञापन

    June 17, 2025

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.