Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 9:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आतंक का पर्याय बना इनामी सब जोनल कमांडर समेत 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रांची-खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीआईजी-एसएसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक का पर्याय बना इनामी सब जोनल कमांडर समेत 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रांची-खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीआईजी-एसएसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी में आतंक का पर्याय बना एक लाख का ईनामी सबजोनल कमांडर कमांडर अखिलेश गोप, हार्डकोर विनोद सांगा उर्फ झुबलू सहित 13 उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादी एक पेटी कांट्रैक्टर की दिनदहाड़े हत्या के लिए एकत्रित हुए थे। उसकी हत्या से पहले नगड़ी गांव में लगने वाली देवठान जतरा में शामिल होने आए थे। वहां खस्सी भात खाने के बाद एक नाच-गान में भी शामिल हुए थे। इसकी सूचना पीलएलएफआई से जुड़े एक पुलिस मुखबिर ने दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को घेरकर दबोच लिया। इनके पास से 7.65 एमएम की दो पिस्टल, दो देशी कट्टा, 7.65 बोर की 16 गोलियां, प्वाइंट 315 बोर की तीन गोलियां, 24 मोबाइल, स्कॉर्पियो कार, स्वीफ्ट डिजायर कार, एक बाइक और पीएलएफआई का दो पर्चा बरामद किया गया है। डीआइजी एवी होमकर, एसएसपी अनीश गुप्ता और खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। डीआइजी ने बताया कि लंबे समय से अखिलेश गोप के दस्ते को पकडऩे के लिए पुलिस प्रयासरत थी। इसबीच पुलिस ने नगड़ी के साहेर से और खूंटी के मसमानो से सभी उग्रवादियों को दबोच लिया गया। इनकी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान भंग कराने और चुनाव प्रकिया को प्रभावित करने की भी योजना थी। तुपुदाना-अमरेश्वर धाम सड़क पर निर्माण साइट पर भी हमला करना था।

    ये हुए गिरफ्तार :
    सबजोलन कमांडर खूंटी जिले के कर्रा बमरजा निवासी अखिलेश गोप, रांची के नगड़ी साहेर निवासी धरम कुमार महतो, उत्तम महतो, पवन महतो, तुपुदाना के गरसुल निवासी बिरसा तिर्की, संग्राम तिर्की, कर्रा के लोधमा निवासी भांकर महतो, हक्का जांग निवासी राजकुमार महतो, डाड़ी संदीप धान, बालसिङ्क्षरग निवासी ईशु मुंडा, सावड़ा निवासी अमित धान, खूंटी निवासी हार्डकोर विनोद सांगा उर्फ झुबलू और तुपुदाना के गरसुल निवासी सोमा कच्छप शामिल हैं।

    सात हत्याकांड सहित 25 मामलों में था वांटेड :
    अखिलेश गोप सात हत्याकांड सहित 25 मामलों का आरोपित था। पूछताछ में अखिलेश ने स्वीकार किया है कि उसने वर्ष 2016 में कर्रा में दशरथ साहू की हत्या, अनिल पारदिया व नंदकिशोर महतो की हत्या, तुपुदाना के हुडि़ंगदाग में जाकिर अंसारी सहित छह की हत्या, नगड़ी में लेवी के लिए बाबू खान की हत्या, चेटे गांव में कंस्ट्रक्शन साइट पर लगे इंजीनियर और सुपरवाइजर की हत्या सहित 25 मामलों में वांटेड था। हाल में बीते 3 नवंबर की रात बंडा गांव में पांच लाख लेवी के लिए ट्रैक्टर में आगजनी और मजदूर पर गोलीबारी की थी। अखिलेश के खिलाफ रांची के तुपुदाना, इटकी, नगड़ी, खूंटी के जरियागढ़, खूंटी, लापुंग और कर्रा थाने में मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में पुलिस उसे रिमांड पर लेगी।

    दिनेश साहू की एनकाउंटर के बाद से था सक्रिय

    15 दिसंबर 2015 को पीएलएफआई के एरिया कमांडर दिनेश साहू की एनकाउंटर के बाद से एरिया कमांडर के रूप में अखिलेश गोप को दिनेश गोप ने प्रोजेक्ट किया था। इसके बाद से लगातार तुपुदाना, नगड़ी, धुर्वा ङ्क्षरग रोड, नगड़ी थाना क्षेत्र और खूंटी जिले में सक्रिय था। जंगलों और पहाड़ों में रहकर संगठन को मजबूत करने में लगा था। रांची में लगातार उसका आतंक बढ़ता जा रहा था। डीजीपी ने भी उसे पकडऩे का निर्देश दिया था।

    झुबलू है कुख्यात, अखिलेश से जुड़ गया था

    विनोद उर्फ झुबलू कुख्यात उग्रवादी है। हाल में जेल से छूटकर अखिलेश के साथ जुड़ गया था। इसके बाद लगातार लेवी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ कर्रा में आठ और खूंटी में एक मामला दर्ज है। पुलिस अलग-अलग मामलों में उसे रिमांड पर लेगी।

    छापेमारी टीम में ये थे शामिल

    ग्रामीण एसपी रांची ऋषव कुमार झा, अभियान एएसपी खूंटी अनुराग राज, तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, कर्रा थानेदार मुन्ना कुमार सिंह, नगड़ी थानेदार बाबू वंशी साव, जरियागढ़ थानेदार अवधेश कुमार, ओमप्रकाश टोपप, तिनाई डांगिल, खुर्शीद हुसैन, चंदन कुमार, विजय केरकेट्टा, विजय उरांव, राजेंद्र यादव, सुबोध तिर्की, राजेंद्र नायक, जितेंद्र कुमार राम, राजेंद्र सिंह, सुमित कुमार महतो, प्रकाश कुमार साहू, हरिनारायण प्रजापति, प्रदीप मिंज, अलवीश मुंडा सहित अन्य शामिल थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : राज्य की जनता अब मिलावटी सरकार पसंद नहीं करती : सीएम
    Next Article बिहार : आंइस्टीन को चुनौती देने वाले भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025
    Latest Posts

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    जमशेदपुर में ऑटो चालकों की मनमानी बनी यातायात और सुरक्षा का बड़ा संकट…

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.