Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मध्य प्रदेश के शहडोल में भीषण रेल हादसा: दो मालगाड़ियों में टक्कर, लोको पायलट की जलकर मौत, पांच घायल, कई ट्रेनें प्रभावित
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्य प्रदेश के शहडोल में भीषण रेल हादसा: दो मालगाड़ियों में टक्कर, लोको पायलट की जलकर मौत, पांच घायल, कई ट्रेनें प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शहडोल। शहडोल रेल खंड के बीच सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रहीं दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद एक मालगाड़ी के पावर (इंजन) में आग लग गयी। हादसे में एक लोको पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसे की जानकारी लगने के बाद डॉक्टरों का दल मौके पर पहुंचा, राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। रेल प्रबंधन के स्थानीय स्तर के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर भेज दी गयी हैं।

    जानकारी के अनुसार फिलहाल शहडोल नगरपालिका की फायर टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोको पायलट का नाम राजेश प्रसाद गुप्ता है। नगर पालिका की फायर टीम एवं रेलवे की रेस्क्यू टीम द्वारा करीब दो घण्टे के मशक्कत के बाद लोको पायलट का शव निकाला गया है। अभी भी घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है, घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के चलते कई ट्रेने प्रभावित हो रही हैं। कटनी की ओर से बिलासपुर जा रही संपर्क क्रांति को शहडोल में ही रोक दिया गया है, वहीं, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 15 बसों के जरिए पैसेंजर को शहडोल से बिलासपुर भेजने की तैयारियां शुरू की हैं।

    वहीं, दुर्घटना की खबर लगते ही मौके पर आरपीएफ व जीआरपीएफ का बल भी रवाना हो गया है। इस भीषण रेल हादसे के कारण दोनों ओर की रेल आवाजाही फिलहाल बन्द है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि मार्ग को ट्रेनों की आवाजाही के लिए प्रशस्त किया जा सके। टक्कर इतनी तेज थी कि एक इंजन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

    सिंहपुर के पास हुए हादसे के चलते करीब आधा दर्जन गाड़ियां प्रभावित हुई हैं, जिनमें संपर्क क्रांति कटनी से बिलासपुर जाने वाली, चिरमिरी कटनी मेमो, अंबिकापुर जबलपुर, बिलासपुर कटनी मेमू, बिलासपुर शहडोल लोकल, नर्मदा इंदौर बिलासपुर, बरौनी गोंदिया ट्रेन शामिल है। वहीं, यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेल प्रबंधन के द्वारा शहडोल रेलवे स्टेशन से बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक जाने की सुविधा रेल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

    सिंहपुर रेलवे स्टेशन की तीसरी लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें कोयला लोड था तभी बिलासपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी रेड सिग्नल को तोड़कर आगे बढ़ी और पीछे से टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के कुल पांच इंजन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसके कारण गाड़ियों का आना-जाना प्रभावित हो गया है, लाइन क्लियर करने के लिए बिलासपुर व कटनी से मशीन बुलाई जा रही है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के भाई अभिक समेत 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित
    Next Article नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड में बंद का रांची समेत विभिन्न जिलों में दिखा खासा असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.